चित्तौड़गढ़। सीए ब्रांच की मैनेजिंग कमिटी के चुनाव सम्पन हुए। सचिव पियूष अग्रवाल ने बताया कि मीटिंग में वर्ष 2024-25 के लिए सीए नितेश सेठिया को सर्व सम्मति से चेयरमैन बनाया गया। साथ ही सीए पियूष अग्रवाल को वाईस चेयरमैन, सीए योगेश काबरा को सचिव, सीए अंकुर गोयल को कोषाध्यक्ष, सीए गौरव जागेटिया एवं सीए ललित काकानी को समिति सदस्य बनाया गया। निवर्तमान अध्यक्ष सीए अंकुर गोयल ने सभी का वर्ष पर्यन्त सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सीए नितेश सेठिया ने कहा कि सीए प्रोफेशन के डेवलपमेंट एवं नॉलेज अपडेशन के कार्यरत रहेगे। साथ ही सीए बच्चो को समय पर ट्रैंनिंग मिल सके इसके लिए प्रयासरत रहूँगा।