BREAKING NEWS
KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, फोर जीरो.. <<     CRIME: MP के सबसे अमीर विधायक की कंपनी से ₹1.5 करोड़.. <<     KHABAR : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई.. <<     WEATHER UPDATE: किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, MP में.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को सादड़ी रोड पर गूंजेगा.. <<     KHABAR : तिरंगों की शान, देशभक्ति का सम्मान, नीमच.. <<     KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे मार्ग पर स्थित.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने मनाई मां मीराबाई.. <<     KHABAR : मनासा में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन,.. <<     NEWS : बिरला सीमेंट वर्क्स परिसर में रक्तदान.. <<     KHABAR : भौरासा में देशभक्ति के साथ निकली भव्य.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और.. <<     NEWS : स्वामित्व योजना में लापरवाही पर दो ग्राम.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2024, 2:59 pm
NEWS : अभिभावक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, विद्यार्थियों के बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उपनगरीय क्षेत्र प्रतापनगर के विद्यालय एवर शाइन एकेडमी के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विद्यालय द्वारा अभिभावक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका पूजा माहेश्वरी ने बताया कि इस उपलक्ष में सभी अभिभावकगण, विद्यार्थी एवं समस्त पुराने विद्यार्थियों को भी आमंत्रित एवं सम्मानित किया गया।
संचालक सुमित माहेश्वरी ने बताया की कार्यक्रम शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से की गयी। तत्पश्चात बच्चों की बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति ने समां बांधा। इस दौरान समस्त अभिभावक को विद्यालय की बालिकाओं द्वारा उपरणा ओढा कर, तिलक लगाकर एवं अभिनन्दन पत्र देकर सम्मान किया गया तथा वर्ष पर्यंत होने वाले कार्यक्रम में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर से आमंत्रित विश्व प्रख्यात जादूगर देव ने कला का प्रदर्शन कर सबको आश्चर्यचकित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सरंक्षक बसंत भराडिया ने दस वर्षों में हुई उपलब्धि बताते हुए समस्त अभिभावक एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह के रूप में श्री रामलला, अयोध्या की छवि भेंट की।
मुख्य अतिथि जिला कार्मिक अधिकारी सहदिप छत्रपति, स्थानीय पार्षद विजय चौहान, शिक्षाविद प्रदीप भट्ट, चिकित्सक डॉ नेहा गोयल एवं अभिभावक प्रतिनिधि तथा समाजसेवी किशन गुर्जर थे। कार्यक्रम का मंच संचालन एंकर कमल बिलोची द्वारा किया गया। आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE