चित्तौड़गढ़। पिछले दिनों नागालैंड के कोहिमा में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के छात्र प्रदीप कुमार ने फ्री स्टाइल के 65 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। ज्ञातव्य है कि इससे पहले इंटर जोनल प्रतियोगिता में भी वे स्वर्ण पदक विजेता रहे थे। इसके अतिरिक्त इस प्रतियोगिता में विश्विद्यालय का प्रतिनिधित्व अंकुश ढांडा ने किया।