BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2024, 11:10 am
NEWS : भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह और पूर्वी भारत की प्रमुख कंपनी ने अपने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट की 30वीं वर्षगांठ मनाई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह और पूर्वी भारत की प्रमुख कंपनी ने अपने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट की 30वीं वर्षगांठ मनाई। 1994 में अपनी स्थापना के बाद से, जेसीपी का उत्पादन तेजी से बढ़ा है और न्युवोको की सफलता की कहानी में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखती है। 
6.6 एमएमटीपीए की उत्पादन क्षमता के साथ, जेसीपी एक अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के रूप में विकसित हुई है, जो इसे भारतीय सीमेंट इंडस्ट्री में सबसे बड़े प्लांट में से एक बनाती है। जेसीपी उन मॉडल प्लांट्स में से एक के रूप में परिचालन का गौरव रखती है जो उच्च संचालन क्षमता प्रदर्शित करते हैं। इसके अलावा, जेसीपी न्युवोको को इंडस्ट्री के बेस्ट सीमेंट-टू-क्लिंकर अनुपात 1ः8 में से एक हासिल करने में सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अतिरिक्त, यह ग्रीन एनर्जी के उपयोग को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है, जो कंपनी के पर्यावरण एजेंडे दृप्रोटेक्ट अवर प्लेनेट हमारे ग्रह की रक्षा करें - के प्रति उसके समर्पण को दर्शाता है। इस अवसर पर, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, जयकुमार कृष्णास्वामी ने कहा कि जोजोबेरा सीमेंट प्लांट की 30वीं वर्षगांठ का जश्न एक्सीलेंस और इनोवेशन के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पूर्वी भारत में एक अग्रणी निर्माण सामग्री कंपनी के रूप में, जेसीपी प्रमुख पूर्वी राज्यों में न्युवोको की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है। प्लांट विविध बाजारों में सेवा प्रदान करते हुए कॉन्क्रीटो, कॉन्क्रीटो यूएनओ, ड्यूरागार्ड और डबल बुल जैसे प्रीमियम और हाई क्वालिटी ब्रांडों का एक विस्तृत स्पेक्ट्रम भी बनाता है। ईस्ट क्लस्टर मैन्युफैक्चरिंग के हेड, उमा सूर्यम बोला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हम आज एक्सीलेंस के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, लेकिन हमारा ध्यान दृढ़ता से भविष्य पर केंद्रित है।। हमारे कार्यक्रम का मंत्र - ‘30 का जश्न‘ और ‘आगामी 30 की महत्वाकांक्षा‘ - प्रगति और उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों की ओर हमारी दृढ़ संकल्पना को प्रतिबिंबित करता है। जैसा कि न्युवोको विस्टास इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर का जश्न मना रहा है, कंपनी नई टेक्नोलॉजीज को अपनाने, अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में विविधता लाने और विकास और इनोवेशन की अपनी यात्रा जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE