BREAKING NEWS
MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2024, 4:31 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस की विशेष टीम को बड़ी सफलताा, मप्र के ये दो स्थाई वारंटी हुए गिरफ्तार, सालों से थे खाकी की पहुंच से दूर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस की विशेष टीम ने वांछित अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश निवासी दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक सड़क दुर्घटना के मामले में 11 साल व दूसरा चोरी के मामले में 8 साल से फरार थे।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जिले के सीमावर्ती जिलों में निवासी वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एएसपी मुकेश सांखला के निर्देश पर उप निरीक्षक रविन्द्र सैन व आजाद पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम एएसआई सुरजकुमार, कानी रामावतार साइबर सैल, देवेन्द्र, वीरेंद्र, राधेश्याम, चेतन व हेमराज का गठन किया।
टीम ने वर्ष 2016 से थाना कोतवाली निंबाहेडा के प्रकरण में दिन के समय चोरी के मामले में वांछित आरोपी मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सिघडिया पिपलिया थाना रामपुरा निवासी जगदीश पुत्र कचरू मल  हरिजन को गांधीसागर से गिरफ्तार किया। वहीं निंबाहेडा कोतवाली के वर्ष 2013 के दुर्घटना के मामले में वांछित आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जीरन निवासी प्रहलाद पुत्र धारू रावत को हड़कियाखाल मंदसौर रोड के पास से गिरफ्तार किया। वारंटीयो को पकड़ने में थाना जीरन एमपी पुलिस का सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE