BREAKING NEWS
MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2024, 11:30 am
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और ये संदिग्ध व्यक्ति, जब एएसआई सूरज कुमार को मिली खुफिया सूचना तो लिया बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ धराया आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स की धरपकड़ के तहत कार्यवाही करते हुए एक अवैध पिस्टल मय मैग्जीन व एक जिन्दा कारतुस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर मतदाताओ को अवैध नगदी आदान-प्रदान, शराब वितरण एंव अवैध मादक पदार्थ की जप्ती हेतु या अन्य कोई सन्देहास्पद वस्तुएं की रोकथाम डयूटी व लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान की पालना में एएसपी परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पु.नि. के नेतृत्व में एएसआई सूरज कुमार, कानि. रामावतार (साइबर सेल), रामचन्द्र, देवेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह व राधेश्याम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान एएसआई सूरज कुमार को जानकारी प्राप्त हुई कि नीमच की तरफ से निम्बाहेडा आने वाले रोड़ पर बांगरेड़ा मामादेव तिराये पर राजपूताना होटल के सामने एक व्यक्ति अवैध हथियार की खरीद फरोख्त करने की फिराक में खड़ा है। जिस पर गठित टीम द्वारा जलिया चौक पोस्ट के आगे हाईवे रोड पर राजपूताना होटल के सामने उसी संदिग्ध व्यक्ति को घेरा देकर पकड़ा। जिसने अपना नाम लक्ष्मीपुरा थाना सदर निम्बाहेड़ा निवासी 20 वर्षीय आकाश राजपूत पुत्र हीरासिंह राजपूत बताया। आकाश राजपूत की तलाशी ली गई तो उसके द्वारा पहने हुए लोवर की दाहिनी जेब के अन्दर एक पिस्टल मय मैग्जीन मिली तथा बाएं जेब मे एक जिन्दा कारतुस मिला। उक्त अवैध एक पिस्टल मय मैग्जीन व एक जिन्दा कारतुस को जप्त कर आरोपी आकाश राजपूत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से विस्तृत अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE