BREAKING NEWS
MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2024, 7:10 pm
BIG NEWS : राजस्थान की मंगलवाड़ थाना पुलिस और चार दिन पुरानी वारदात, जब बदमाश ने दिया अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही आई एक्शन में तो मिली ये बड़ी सफलता, नीमच का बादल चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चार दिन पहले मंगलवाड़ चौराहा से चोरी हुई एक बाईक को बरामद कर पुलिस थाना मंगलवाड थाना पुलिस ने नीमच के एक बाईक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बाईक की और भी चोरी की वारदात करना कबूला हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि मंगलवाड़ चौराहा से रविवार को अजय कुमार प्रजापत की बाईक एच. एफ डिलक्स कोई अज्ञात बदमाश चुरा ले गया था। थाना मंगलवाड़ पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई नंन्दलाल सैनी के जिम्मे किया गया।

बाईक चोरो की धरपकड कार्यवाही के दिए गए आदेश के क्रम में एएसपी परबतसिंह के निर्देशन व वृत्ताधिकारी बडीसादडी डॉ० कृष्णा सामरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड रामसिंह उ.नि. , एएसआई नंन्दलाल सैनी सउनि, साईबेर सैल के हैड कानि राजकुमार, कानि. राकेश द्वारा आरोपी की तलाश की गई। उक्त बाईक चोरी में मध्यप्रदेश नीमच केंट जिला नीमच निवासी 22 वर्षीय बादल पुत्र मुकेश राव को नामजद किया।

आरोपी बादल द्वारा मोटर साइकिल बेचने हेतु प्रतापगढ़ की तरफ जाने की सूचना पुलिस को मिली।  जिसको पुलिस ने धमोतर से मोटर साईकिल के साथ धर दबोचा एंव पकड कर पुछताछ की। आरोपी बादल ने उक्त बाईक के अलावा निमच, चित्तौडगढ से भी पुर्व में मोटर साइकिल चोरी करने की घटना करना स्वीकार किया है। आरोपी से अनुसन्धान जारी है, जिससे और भी कई वारदातें खुलने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE