BREAKING NEWS
KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने 50 परिवारों में बनाया.. <<     KHABAR : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर चिल्हारी आयुर्वेदिक.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दर पर भारतीय महिला क्रिकेटर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 17 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले.. <<     BIG NEWS : जबलपुर में राष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम.. <<     NEWS : मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज ने पेश की.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 18 दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे.. <<     KHABAR : पालसोड़ा विद्यालय की अनूठी पहल, योग दिवस पर.. <<     खरगोन के लालपुरा में खूनी संघर्ष, गड्ढा.. <<     खरगोन में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 10 अवैध.. <<     KHABAR : कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा के पेपर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शराब के नशे में यात्रियों की जान से खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2024, 3:05 pm
KHABAR : युवा पत्रकार एवं राष्ट्र सेवी अरूण यादव मिशन विश्व गुरु जिला नीमच के मीडिया प्रभारी मनोनीत, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। युवा पत्रकार एवं राष्ट्र सेवी अरूण यादव को मिशन विश्व गुरु नीमच के जिलाध्यक्ष भूरालाल प्रजापति की अनुशंसा से मिशन विश्व गुरु के राष्ट्रीय संयोजक डा. शशि राष्ट्र प्रकाश एवं मिशन विश्व गुरु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाक्षाकार बालकृष्ण सोलंकी की अनुमोदना से मिशन विश्व गुरु मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भूरालाल जैन द्वारा मिशन विश्व गुरु जिला नीमच का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।
मिशन विश्व गुरु द्वारा राष्ट्र हित एवं गो हित चिंतकों के प्रबुद्ध वर्ग जनों की प्रति माह के प्रथम रविवार को एक गुगल मीट का आयोजन किया जाता है।
जिसमें राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव के चिंतकों को जोड़ा जाकर कोरोना काल से अब तक 43 वीं गुगल मीट के सफल आयोजन किये गये हैं, जिसमें प्रति माह राष्ट्र उत्थान के विभिन्न विषयों पर सम्पूर्ण भारत के हजारों की संख्या में राष्ट्र हितैषियों के उद्बोधन हुए हैं।
44 वीं गुगल मीट के विषय श्सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु कैसी हो सरकारश् का आयोजन इस बार नीमच की धरा पर परोक्ष  रूप से होना है। इस हेतु मिशन विश्व गुरु जिला नीमच के जिलाध्यक्ष भूरालाल प्रजापत द्वारा नीमच जिले में एक वृहद्ध आयोजन की रुप रेखा तैयार की जा रही है।
अरूण यादव को मिशन विश्व गुरु जिला नीमच के मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश यादव इन्दौर,  प्रदेश महामंत्री  श्याम साहनी जबलपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा नीमच, कोषाध्यक्ष ललित राठी नीमच, सचिव शैलेष जोशी नीमच,  गोपाल शर्मा भोपाल, महिला संगठन मंत्री मीना जायसवाल नीमच, सूचना प्रसारण मंत्री मंजू सोनी कुकड़ेश्वर, मंत्री ममता भाटी इन्दौर, प्रदीप लाक्षाकार शिवपुरी, प्रदीप पालीवाल रतनगढ़, जिला सह सचिव परशुराम पंड्या सावन, दशरथ बैरागी कान्हखेड़ी, भावना भारद्वाज व ग्रामीण अध्यक्ष शीवदयाल नवलपुरा, प्रचार मंत्री कुशल भामावत जीरन, देवीलाल पाटीदार जलोदिया ने हार्दिक बधाई देते हुए अपेक्षा की युवा अरूण यादव के मीडिया प्रभारी बनने से मिशन विश्व गुरु को नई ऊंचाइयां प्राप्त होकर नीमच जिला को राष्ट्रीय गौरव प्राप्त होगा। उक्त जानकारी बालकृष्ण सोलंकी द्वारा प्रदान की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE