BREAKING NEWS
MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2024, 6:46 pm
BIG NEWS : मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित दो अपराधी सहित तीन गिरफ्तार, एक उद्घोषित, एक भगोड़ा व एक स्थाई वारंटी, तीनों एमपी के इस जिले के हैं निवासी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस की विशेष टीम ने मध्यप्रदेश के निवासी जिला चित्तौड़गढ़ के वांछित अपराधियों की धरपकड़ कार्यवाही में सफलता प्राप्त करते हुए मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से एक उद्घोषित अपराधी, नीमच जिले के एक भगौड़े व एक स्थाई वारंटी वारंटी को गिरफ्तार किया हैं। उद्घोषित अपराधी 2007 से, भगौड़े  2006 से व स्थाई वारंटी 2016 से फरार था।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जिले के सीमावर्ती जिलों में निवासी वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एएसपी मुकेश सांखला के निर्देश पर उप निरीक्षक रविन्द्र सैन व आजाद पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम एएसआई सुरजकुमार, साइबर सैल के कानि. रामावतार, कानि. देवेन्द्र, वीरेंद्र, राधेश्याम, चेतन व हेमराज का गठन किया।
बबटीम ने कोतवाली चित्तौड़गढ़ के 2007 के एनडीपीएस एक्ट के मामले में उद्घोषित करार दिए गए अपराधी मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के हनुमंतिया थाना नारायणगढ़ निवासी मदन सिंह पुत्र मेहताब सिंह सोंधिया राजपूत को उसके गांव से डिटेन कर गिरफ्तार किया। 
कोतवाली चित्तौड़गढ़ के ही 2006 के एनडीपीएस एक्ट में मामले में भगोड़ा घोषित अपराधी मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सुंडी थाना कुकड़ेश्वर निवासी राधेश्याम पुत्र जेतराम रावत को गांव सुंडी से  डिटेन कर गिरफ्तार किया।
कोतवाली निंबाहेड़ा थाने के चेक अनादरण के मामले में 2016 से फरार स्थाई वारंटी मध्यप्रदेश के नीमच जिले के पलसोड़ा थाना जीरन निवासी नाहर सिंह पुत्र भेरु सिंह राजपूत को नयागांव से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में कुकड़ेश्वर थाना पुलिस के जितेंद्र गुर्जर, जीवन बोरीवाल, नारायणगढ़ थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल राजेश शर्मा एवं पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ का भी योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE