BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2024, 11:50 am
BIG NEWS : मंदसौर की एक निजी कंपनी और ग्वालियर की महिला, जब पति से हुई अनबन तो आई गुर्जर के संपर्क में, फिर गांधी नगर के गेस्ट हाउस में हुआ कुछ ऐसा की..., पीड़िता ने सुनाई खाकी को बंद कमरे की वो दर्दभरी दास्तां तो उड़ गए होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर में शादी के पांच माह बाद पति से नहीं बनी और नवविवाहिता मायके आकर रहने लगी। यहां पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। युवक ने शादी करने का प्रस्ताव रखा और गेस्ट हाउस ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर मंदिर में माला पहनाकर फर्जी शादी कर ली।

इसके बाद वह लगातार महिला के साथ शारीरिक शोषण करता रहा। अब वह शादी से मुकर गया है। शोषण का शिकार महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

भिण्ड निवासी 22 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसकी शादी वर्ष 2019 में आगरा निवासी युवक से हुई थी। शादी के पंाच माह बाद ही उनके बीच अनबन होने लगी और वह मायके आकर रहने लगी। इसी बीच उसकी दोस्ती मुरैना निवासी हरेन्द्र सिंह गुर्जर से हुई और उनके बीच बातचीत होने लगी। इसी बीच हरेन्द्र ने उसके सामने प्रेम और शादी का प्रस्ताव रखा। वह उसके कहने पर गोला का मंदिर में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। एक दिन वह उसे बातचीत करने की कहकर गांधी नगर स्थित एक गेस्ट हाउस लेकर आया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब उसने विरोध किया तो हरेन्द्र उसे मंदिर ले गया और माला पहना कर शादी की।

मंदिर में माला पहनाकर की शादी, फिर लगातार किया शारीरिक शोषण
मंदिर में फर्जी शादी के बाद हरेन्द्र उसका शोषण करता रहा और अब उससे दूरी बना ली है। साथ ही उसे साथ रखने और पत्नी मानने से इनकार कर रहा है। इससे परेशान होकर महिला ने महिला थाना पड़ाव पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज-
इस मामले में महिला थाना प्रभारी दीप्ति सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मंदसौर में एक निजी कंपनी में काम करता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम मंदसौर भेजी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE