नीमच। शिव मठ गाडोदा धाम शिखर शेखावाटी के महंत महावीर जति पीठाधीश्वर बलजीत धामआज बाबा महाकाल के दर्शन के उपरांत रेवली देवली पहुंचे। जहां पर पटेल परिवार द्वारा महाराज श्री का आत्मीय स्वागत किया गया। रेवली देवली पहुंचने पर महाराज श्री का माला, साफा एवं दुपट्टा पहनकर परिवार जनों द्वारा स्वागत किया गया। महाराज श्री द्वारा समय की अल्पता के बावजूद आशीर्वचन स्वरूप प्रवचन भी दिए गए।
इस अवसर पर भूतपूर्व सरपंच किशन लाल नागदा, भाजपा नेता श्याम नागदा, वीरेंद्र नागदा,रवि नागदा, राहुल नागदा आदि उपस्थित रहे तथा महाराज श्री का आशीर्वाद लिया।