BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2024, 1:44 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ पुलिस और शंभूपुरा थाने में दर्ज प्रकरण का आरोपी, जब खाकी को लगी भनक तो चढ़ा हत्थे, 16 साल से चल रहा था फरार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा थाने के वर्ष 2008 के लूट के एक मामले फरार आरोपी विक्रम बावरी को जिला पुलिस की विशेष टीम ने मंदसौर के मल्हारगढ़ से गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सीमावर्ती जिलों में निवासी वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एएसपी मुकेश सांखला के निर्देश पर उप निरीक्षक रविन्द्र सैन व आजाद पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम एएसआई सुरजकुमार, साइबर सैल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामावतार, कानि. देवेन्द्र, वीरेंद्र, राधेश्याम व चेतन का गठन किया।
टीम ने वर्ष 2008 में शंभूपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर आरोपी विक्रम बावरी सहित तीन लोगों ने हमला कर उससे नगदी,मोबाईल और घड़ी लुट कर ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी मध्यप्रदेश के मंदसोर जिले के लसुड़िया कदमाला थाना मल्हारगढ़ निवासी विक्रम पुत्र शोभा लाल बावरी को लसूडिया कदमाल से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी विक्रम बावरी हमेशा चोरी लूट करने का आदि होने से मध्यप्रदेश के रतलाम, जावरा व उज्जैन क्षेत्र में फरार ही रहता है। एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता के तकनीकी जानकारी हासिल करते हुए  गांव लसूडिया कदमाल पहुंचे जहां पर आरोपी विक्रम बावरी पुलिस की वर्दी देखकर भागने लगा, जिसको काफी प्रयास के बाद पकडा।  आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस थाना मल्हारगढ़ के पुलिस अधिकारियों का पूरा सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE