BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2024, 10:45 am
BIG NEWS : नीमच शहर का हिंगोरिया फाटक और ढलती शाम, जब पति ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ किया ये काम तो उड़ गए परिजनों के होश, पीहर पक्ष के लोगों ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस कर रही मामले की जांच, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के हिंगोरिया फाटक पर पारिवारिक मतभेद के चलते एक 20 वर्षीय विवाहिता की मौत से बवाल खड़ा हो गया है। कारी बाई पति लव कुश भील उम्र 20 वर्ष की बीती शाम मौत हो गई। 
परिजनों का आरोप है कि पति लव कुश द्वारा झगड़े में कारी बाई को जिस तरह से मारपीट कर घायल किया गया, उस वजह से कारी बाई की मौत हो गई। मामला नीमच सीटी थाने का है। कारी बाई की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पति लव कुश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। 
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बबन नागदा के यहां लव कुश काम करता है। लव कुश और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक मतभेद हो गया। जिसको लेकर लव कुश ने पत्नी कारी बाई के साथ मारपीट की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के कारण कारी बाई को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। कारी बाइक का पीहर खेरमालिया में है। पीहर वालों ने यह भी बताया कि लव कुश और उसके साथ शामिल लोगों ने अस्पताल लाने के बाद हमें सूचना दी। हमें झूठी जानकारी दी गई कि कारी बाई का एक्सीडेंट हो गया है। जिसकी वजह से वह घायल हो गई है। जब हम लोग नीमच के जिला चिकित्सालय पहुंचे तो स्थिति स्पष्ट हुई। लव कुश के परिवार वाले रकम की मांग भी कर रहे थे। लव कुश से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। मृतिका कारी बाई के परिवार वालों की मांग है कि लव कुश और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में कारी बाई के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE