BREAKING NEWS
MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2024, 12:23 pm
BIG NEWS : राजस्थान के इस जिले में पकड़ाया आईपीएल का बड़ा सट्टा, नीमच जिले का हरगोविंद, अरविंद, मोहन और लालू चढ़ा हत्थे, करोड़ों रूपये का लगा रहे थे दांव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राजस्थान में पोकरण के पास सम थाना पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, लैपटॉप और एक वाहन भी जब्त किया है। ये सभी सटोरिये नीमच जिले के निवासी है। 

सम थानाधिकारी ओमाराम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में एकान्ता रिसोर्ट में क्रिकेट मैच में करोड़ों रुपए का सट्टा लगाते चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। उनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, तीन कीपेड मोबाइल फोन, एक लैपटॉप जिसमें लाखों रूपयों का लेनदेन, पैनड्राइव, केलकुलेटर और एक डायरी जिसमें 2,48,04940 रूपए का हिसाब किताब, दो क्लीप बोर्ड मय पेपर जिसमें 7,68,400 रुपए का हिसाब किताब और 99,500 रुपए जब्त कर आरोपियों से एक गाड़ी बरामद की है।

चारों आरोपी नीमच जिले के-
पुलिस ने मामले में हरगोविंद बसेर (40) पुत्र शांतिलाल बसेर निवासी नीमच, अरविंद चौधरी (35) पुत्र मोहनलाल चौधरी निवासी नीमच, लालूराम (30) पुत्र धनराज निवासी नीमच, सुरेश (47) पुत्र मोहनलाल निवासी नीमच को गिरफ्तार किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE