BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2024, 12:36 pm
BIG NEWS : जिले का शासकीय प्राथमिक विद्यालय और प्राचार्य तिलकराज, जब शिक्षिका को दी झूठे केस में फंसाने की धमकी, फिर जैसे ही मांगी मोटी रकम तो एक्शन में आई लोकायुक्त, रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ प्राचार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। आवेदिका पदमा बाथम, शिक्षिका, शा.प्रा. विद्यालय संजय नगर देवास से विद्यालय के प्राचार्य तिलकराज सेम द्वारा शिक्षिका को झूठी जांच में फंसाने की धमकी दी जाकर 6000/- रु प्रतिमाह रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत शिक्षिका द्वारा दिनांक 04.04.2024 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को की गई। पुलिस अधीक्षक के द्वारा उक्त शिकायत की जांच डीएसपी सुनील तलन को दी गई। जिनके द्वारा रिश्वत मांग की पुष्टि हेतु शिक्षिका व प्राचार्य की बातचीत की तस्दीक कराई गई। शिकायत सही पाए जाने पर एवं शिक्षक तिलक राज द्वारा आवेदिका पदमा बाथम से 5000/- रिश्वत की मांग पर व वेतन मिलते ही शिक्षिका को रिश्वत लेकर बुलाने पर प्राचार्य तिलकराज सेम को आज दिनांक 08.04.2024 को शिक्षिका बाथम से 5000/- रु रिश्वत राशि लेते आरोपी तिलक राज को रंगे हाथ पकड़ा गया। शासकीय प्राथमिक विद्यालय संजय नगर देवास में लोकायुक्त उज्जैन की कार्यवाही जारी हैं। ट्रैप की कार्रवाई डीएसपी सुनील तालान, निरीक्षक दीपक सेजवार सहित 8 सदस्यों के द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE