BREAKING NEWS
MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2024, 5:57 pm
KHABAR : एक्सपर्ट ऑप्शन इंडिया लिमिटेड मार्केटिंग कंपनी और मनासा का राहुल, जब हुई ये बड़ी धोखाधड़ी तो पहुंचा नीमच, एसपी को आवेदन देकर लगाई ये गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। एसपी कार्यालय में आज मनासा निवासी राहुल पिता घीसालाल ने एक्सपर्ट ऑप्शन इंडिया लिमिटेड मार्केटिंग कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि एक्सपर्ट ऑप्शन इंडिया लिमिटेड द्वारा नौकरी दिलाने का लालच देकर 3 दिन की ट्रेनिंग के एवज में राहुल खाती से 33 हजार, अजय कुशवाहा 41500 विजय कुशवाहा से 11500 और विकास सुथार से ₹13000 ले लिए। फिर नेटवर्क मार्केटिंग में कमीशन पर काम करने का कहकर हमको फंसा दिया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर दिए गए आवेदन में कहा गया है कि हमारे द्वारा पैसा  वापस मांगने पर कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर लक्ष्मण गिरि, हरीश शर्मा, अंजलि प्रजापत और पूरण गिरी द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। नीमच सिटी थाने के साथ ही हम लोग सभी वरिष्ठ कार्यालय पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राहुल और उसके साथियों द्वारा मांग की जा रही है कि कंपनी से हमारी गाढ़ी कमाई की राशि वापस दिलाया जाए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE