BREAKING NEWS
देवास में सीजिंग ऑफिस पर पत्थरबाजी, CCTV फुटेज.. <<     नीमच में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रोटोकॉल जाजू.. <<     बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम बोलिया और सुबह का.. <<     KHABAR : करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का.. <<     KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने 50 परिवारों में बनाया.. <<     KHABAR : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर चिल्हारी आयुर्वेदिक.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दर पर भारतीय महिला क्रिकेटर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2024, 7:22 pm
BIG NEWS : साध्वी अपर्णा नागदा ने श्री राम कथा में जब सुनाया भजन राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे पर विधायक दिलीप परिहार सहित सभी श्रद्धालु जमकर नाचे, पड़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। श्रीराम कथा का पिपलोन ग्राम मे सोमवार को समापन हुआ। कथावाचक साध्वी अपर्णा नागदा (मेनारिया)ने अंतिम दिन की कथा में सीता हरण, लंका दहन, राम-रावण युद्ध, विभीषण का राज् याभिषेक सहित राजा राम के राज तिलक प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।


साध्वी अपर्णा नागदा ने कहा कि रामायण हमें जीने के तरीके सिखाती है। साध्वी अपर्णा नागदा ने कथा व्यास से श्रीराम कथा का वर्णन करते हुए कहा गया कि दूसरों की सम्पत्ति चाहे कितनी भी मूल्यवान हो उस पर हमारा कोई अधिकार नहीं है। चौदह वर्ष वनवास पूर्ण करने के बाद भगवान श्रीराम जब वापस अयोध्या पहुंचे तो अयोध्यावासी खुशियों से झूम उठे। इसी दौरान भजन राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे  पर विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित पूरा पंडाल मैं उपस्थित सभी जमकर नाचे ।रामायण हमें आदर, सेवा भाव, त्याग व बलिदान के साथ दूसरों की सम्पत्ति पर हमारा कोई अधिकार नहीं है, ऐसा सिखाती है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने दीन-दुखियों, वनवासियों आदिवासियों के कष्ट दूर करते हुए, उन्हें संगठित करने का कार्य किया एवं उस संगठित शक्ति के द्वारा ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर किया। हर राम भक्त का दायित्व है कि पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। यह राम कार्य है। श्रीराम के राज्याभिषेक का वर्णन किया और बताया कि बुराई और असत्य ज्यादा समय तक नहीं चलता।

अन्ततरू अच्छाई और सत्य की जय होती है। अधर्म पर धर्म की जीत हमेशा होती आई है। श्रीराम के राज्याभिषेक के प्रसंग के दौरान पूरे पंडाल में पुष्पों की वर्षा भक्तों द्वारा की गई। कथा में प्रसंग के दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार ने श्री राम जी को तिलक लगाकर राज्याभिषेक कराया. इस अवसर पर भक्तों ने फूलों की बरसात की तथा राम सीता जानकी जय बोलो हनुमान की से पंडाल गूंजायमान हो गया ,साथ ही उन्होंने कहा कि रामकाज किए बिना मोहि कहां विश्राम. हम सभी को भी राम जी के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए तथा इस देश को पुनः हम सभी को विश्व गुरु के स्थान पर ले जाना है. कथा विश्राम पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें विधायक दिलीप सिंह परिहार ने अपने हाथों से सभी को प्रसादी वितरण की। समापन अवसर क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार, उत्तर मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा, संतोष पंजाबी, श्याम नागदा, अशोक शर्मा, बोरखेड़ी सरपंच भोपाल अहीर,सरपंच दिलीप पुरोहित, डॉ मोहन नागदा, गोपाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE