दूदरसी। गांवखेड़ा दारू के धाकड़ नरवाडिया परिवार के वरिष्ठ सदस्य भंवरलाल धाकड़ का आज बुधवार को अलसुबह 6 बजे देवलोकगमन हो गया है, जिससे परिवार में शोक छा गया है। आपकी अंतिम यात्रा आज बुधवार को सुबह 11 बजे उनके निवास नरवाडिया सदन से निकाली जाएगी जो गांव के प्रमुख मार्ग से होती हुई उनके निजी मोक्षधाम पर पहुंचेगी। जहां दिवंगत आत्मा को अंतिम बिदाई देकर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ज्ञात रहे स्वर्गीय भंवरलाल राधेश्याम चंपालाल के पूज्य पिताजी तथा मदनलाल व अरुण के दादाजी तथा लक्ष्मीनारायण जगदीश व रामचंद्र के बड़े भाई थे एवं दिनेश व ओमप्रकाश के बड़े पापाजी थे। उपरोक्त जानकारी पत्रकार बालमुकुंद नागर ने दी।