चित्तौड़गढ़। जिंक नगर में श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के नव दिवसीय पाटोत्सव के विविध आयोजन नव वर्ष से प्रारंभ हो गए। इन नो दिवसीय आयोजनों में नव निर्मित माताजी के मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 15 अप्रैल को प्रातः की जाएगी। जिंक के सीईओ स्मैल्टर सी चंद्रु, लोकेशन हेड कमोद सिंह एवं मुख्य जजमान मंदिर ट्रस्ट प्रमुख घनश्याम सिंह राणावत के नेतृत्व में ये आयोजन होंगे। मंदिर प्रांगण में देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आकर्षक पांच कुंडीय यज्ञ शाला बनाई गई है।
श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर जिंक नगर ट्रस्ट के पदाधिकारी एसके मोड, रणजीत सिंह भाटी एवं जीएनएस चौहान ने बताया कि शुक्रवार सायं 12 अप्रैल को कलश यात्रा से यज्ञ शाला में मंगल प्रवेश होगा। शनिवार रविवार आयोजन में विभिन्न हवन अनुष्ठान होगे जिसमे लगभग 30 जोड़े आहुतियां देगे। शनिवार सायं माताजी का गरबा आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट के दिलीप सिंह एवं बालकिशन माली के अनुसार रविवार को प्रसिद्ध भजन गायक जगदीश वैष्णव की भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 15 अप्रैल सोमवार को प्रातः माताजी की भव्य प्रतिमा की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी दिन सायं पूज्य चेतन दास जी, अनुजदास जी एवम पंडित जगदीश प्रसाद द्विवेदी के द्वारा देवीय कथा आयोजित होगी। लोकेश चोबीसा एवम योगेश शर्मा के अनुसार 16 अप्रैल को हरे कृष्णा प्रशासनिक संत राकेश पुरोहित के प्रवचन होगे। 17 अप्रैल को प्रातः श्री सिद्धेश्वर महादेव का पाटोत्सव अभिषेक किया जाएगा। जिंक के लोकेशन एचआर हेड अनूप कुमार ने सभी जिंक परिजनों से अपील की है कि इस आयोजन में पूर्ण उत्साह से भाग ले और इसे सफल बनाए। जिंक नगर की महिलाए इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साहित है।