देवास। संस्था देववासनी द्वारा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर शहर के गंगानगर में कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां देश भक्ति गीत गाए गए वही भारत माता की आरती की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।वहीं सांसद प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी भी कार्यक्रम में पहुंचे जहां भारत माता की आरती की वही पंडितों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चार के साथ मां देववासनी की भव्य आरती की। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद प्रत्यासी महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया संस्था देववासनी द्वारा नववर्ष ओर नवरात्रि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम में जहां हमारी संस्कृति की झलक देखने को मिली उसे देखते हुए यह उपस्थित लोग हमारे आने वाली पीढ़ी सनातन संस्कृति का पालन करते हुए किस प्रकार हमारे जीवन को जीना चाहिए इस बात का संकल्प लिया है इस बात की कामना की है यदि हमारे बच्चों को वही अंग्रेजी के माह के जनवरी फरवरी सिखाए जाते हैं तो यह हमारी सुविधा हो सकती है इससे यदि हमें नहीं छोड़ते हैं तो हम हमारे बच्चों को पंचाग के सावन भादो अग्गन पोश के बारे में भी बताना चाहिए यह हमारी पहचान है यह हमारे सनातन धर्म और सनातन संस्कृति की पहचान है यदि हम विक्रम संवत को नहीं समझेंगे तो आने वाले समय में हम हमारी संस्कृति को भूल जाएंगे और हम हमारी पहचान खो देंगे किसी भी व्यक्ति को या किसी समाज को नुकसान पहुंचाना है तो उसकी संस्कृति को खत्म कर दो समाज खत्म हो जाएगा यदि सनातन धर्म और सनातन संस्कृति को बचाना है तो हमें सनातन संस्कृति बचाना होगा और संरक्षण करना पड़ेगा।