मनासा। गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अपने आराध्य देवी श्री महर्षि गौतम जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई गई।गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज द्वारा ब्रह्मपुरी धर्मशाला में सायं चार बजे अपने आराध्य देवता श्री महर्षि गौतम की पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात बैंड-बाजे व महर्षि गौतम की पालकी के साथ समाज का चल समारोह नगर में निकाला गया। चल समारोह का नगर में जगह-जगह लोगों ने फूलों से स्वागत किया । नगर के सब्जी मंडी ब्रह्मपुरी धर्मशाला से शुरू हुआ चल समारोह नगर के प्रमुख मार्ग अल्हेड दरवाजा चौपड़ गट्टा बद्री विशाल मंदिर सदर बाजार होते हुए पुनः ब्रह्मपुरी धर्मशाला पहुंचा जहा । समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा उद्बोधन के बाद आयोजन का समापन किया गया।