BREAKING NEWS
नीमच में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रोटोकॉल जाजू.. <<     बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम बोलिया और सुबह का.. <<     KHABAR : करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का.. <<     KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने 50 परिवारों में बनाया.. <<     KHABAR : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर चिल्हारी आयुर्वेदिक.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दर पर भारतीय महिला क्रिकेटर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2024, 12:15 pm
KHABAR : सिंगोली में भारतीय नववर्ष और महर्षि गौतम जयंती के पावन अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा, समाजजनों में दिखा उत्साह, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। भारतीय नववर्ष और महर्षि गौतम जयंती के पावन अवसर पर 9 अप्रैल मंगलवार को स्थानीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज ने नगर में भव्य शौभायात्रा निकालकर पूरे नगर में धर्ममय वातावरण निर्मित कर दिया।गौतम जयंती के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कमल शर्मा ने बताया कि गौतम जयंती को लेकर समाजजनों में अपार उत्साह का वातावरण है। 

गौतम जयंती पर मंगलवार को प्रातःकाल प्रभात फेरी निकाली गई और सुबह 8 बजे चारभुजानाथ मंदिर पर हवन पूजन किया गया जिसके पश्चात दोपहर 3 बजे से चारभुजानाथ मंदिर से भव्य शौभायात्रा शुरू हुई जो नगर के प्रमुख मार्ग चौधरी मोहल्ला,अहिंसा पथ,बापू बाजार,विवेकानंद बाजार,पुराना बस स्टैंड होते हुए गौतमालय भवन पहुंची।शौभायात्रा के दौरान महिलाएं और युवतियों ने ढ़ोल और भजनों की धुन पर नाचते हुए अपने आराध्य महर्षि गौतम की जयंती को हर्षाेल्लास के साथ मनाया।शौभायात्रा के पश्चात गौतमालय भवन पर समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 

उक्त प्रतिभा सम्मान स्वर्गीय मदनलाल जी एवं स्वर्गीय अनोप बाई की पुण्य स्मृति में सुरतानिया परिवार की ओर से पिछले लगभग 12-13 वर्षों से किया जा रहा है।इस अवसर पर गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव बाबुलाल शर्मा,महासभा के जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा,नगर अध्यक्ष कमल शर्मा,कोषाध्यक्ष रवि बिल्लू,सचिव निशान्त जोशी,वरिष्ठजन कैलाश जोशी एडवोकेट,ओंकारलाल शर्मा,प्रकाशचन्द्र शर्मा,रामस्वरूप शर्मा सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।सम्मान समारोह के पश्चात समाजजनों का स्नेहभोज आयोजित हुआ।सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जोशी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE