रेवली देवली। शिक्षा विभाग में वर्षों तक सेवा देने के पश्चात समाज सेवा में समर्पित जय नारायण बोराना का आज निधन हो गया। जैसे ही उनके निधन की खबर गांव में फैली वैसे ही गांव में शोक की लहर छा गई। आप अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे रामनारायण, बाबूलाल बोराना के भाई एवं विष्णु, हरिओम एवं अशोक बोराना के काका तथा कैलाश ग्राम सेवक, राजेंद्र, बालकृष्ण बोराना के पूज्य पिताजी एवं राजेश, कैलाशचन्द्र के बड़े पापा एवं सुनील संजय एवं अजय बोराना के पूज्य दादाजी थे। शिक्षा के क्षेत्र में मूल्य योगदान देने के साथ ही आप धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। जिनकी अंतिम यात्रा निज निवास गांव रेवली देवली से आज दोपहर 1 बजे मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मोहन नागदा ने दी।