चितौड़गढ़। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल द्वारा महावीर जयंती महोत्सव आयोजन को लेकर मुख्य समारोह समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष डा आई एम सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न होने के साथ ही 10 अप्रैल बुधवार को मांगलिक भवन में आयोजित जैन दर्शन पर आधारित सांस्कृतिक संध्या के आयोजन की तैयारियों के साथ ही 21 अप्रैल को शोभा यात्रा समिति, 20 अप्रैल को प्रतिभा सम्मान व विचारगोष्टि,फल वितरण व जीव दया समिति, केमेडिकल कैंप समिति के बैठक भी संपन्न हुई। जिसमे ज्योति चंडालिया ने सांस्कृतिक संध्या,जैन मेला महिला सम्मेलन तैयारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में शोभायात्रा , चौराहा सजावट, प्रतिभा सम्मान, चिंतन दिवस, जीवदया, नवकारसी, कार्यक्रमों के लिए विस्तृत चर्चा कर कार्यविभाजन कर जिम्मेदारीया सौंपी गई। विचार गोष्ठी व मुख्य कार्यक्रम में जस्टिस जे के रांका जयपुर व प्रखर चिंतक व विचारक गुणवंत सिंह कोठारी मुंबई को स्वीकृति प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। सभी संघों द्वारा भी सभी समाजजनों से कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।
प्रचार सचिव सुधीर जैन के अनुसार जैन प्रोफेशनल फोरम संयोजक अरविंद सांखला सहित बैठक में अतिथियों ने 13 व 14 अप्रैल को सर्वसमाज के लिए मांगलिक धाम में विशाल सुजोक एक्यूप्रेशर चिकित्सा उपचार व प्रशिक्षण शिविर का पैंपलेट जारी किया। शिविर में साइटिका, माइग्रेन, सरदर्द,कमर दर्द,गुटनो का दर्द,एसिडिटी,गैस,पाचन विकार आदि का उपचार प्रख्यात डॉ अशोक कोठारी वाइस प्रेसिडेंट इंटरनेशनल सूजोक एसोसिएशन की टीम द्वारा किया जायेगा।
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में महावीर जैन मंडल के तत्वाधान में महावीर महिला मंडल द्वारा योग दिवस का आयोजन नव वर्ष की वेला में मांगलिक धाम में हुआ ।
अध्यक्ष ज्योति चंडालिया के स्वागत उद्बोधन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ ।
महिला मंडल महासचिव कल्पना मेहता ने बताया कि नेशनल ट्रेनर दिव्या भाटी ने सभी महिलाओं को योग से जुड़ना सिखाया और बताया कि योग से शरीर मन और आत्मा को ऊर्जा शक्ति प्राप्त होती है।
योग दिवस संयोजक प्रमिला बडाला, प्रिया दोषी, एवं सदस्य अंजू कोठारी ,प्रवीना सुराणा, कालिका जैन, रेखा नागौरी ने कार्यक्रम संयोजित किया।
परामर्श मंडल से उमा सुराणा एवं दिलखुश खेरोदिया ने मार्गदर्शन दिया।
महावीर जैन मंडल पदाधिकारी डॉक्टर आई एम सेठिया, रणजीत सिंह नाहर, संपत डागी उपस्थित रहे।
युवा संगठन से पलाश कोठारी, दक्ष मेहता ,मोहित श्रीमाल, रौनक श्रीमाल, वैभव जैन ने कार्यक्रम में अपना पूरा-पूरा सहयोग दिया।
महावीर जैन मंडल अध्यक्ष डॉ आईएम सेठिया ने सबको सांस्कृतिक संध्या में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया। सांस्कृतिक संध्या 10 अप्रैल 6रू30 बजे मांगलिक धाम में आयोजित होगी।