नीमच। मुस्लिम समाज का सबसे पवित्र और ईबादत का महीना माहे रमजान का आज आखरी रोजा समाजजनों द्वारा रखा जाएगा। क्योकि मंगलवार को चांद नहीं दिखने से अब ईदुल-फितर का त्योहार जिलेभर में आज बुधवार को चाँद दिखने के बाद कल गुरुवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
ईदगाह कमेटी के सदर सईद भाई काले ने बताया कि ईदगाह में 11 अप्रैल को सुबह 9 बजे ईदुल-फितर की नमाज़ केंट थाना क्षेत्र में स्थित ईदगाह में अदा की जाएगी। साथ ही जामा मस्जिद व शहर की अन्य मस्जिदों में अपने अपने समय के अनुसार नमाज अदा की जाएगी। शहर काजी सद्दाम हुसैन अत्तारी ने सभी जिलेवासियों को ईदुल फितर की मुबारकबाद पेश करते हुए सभी मुस्लिम भाईयो से समय का ध्यान रखने की अपील की है।