BREAKING NEWS
NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में गैस सिलेंडर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल गंधर्व, परिवार में शोक की.. <<     BIG NEWS : दौड़ा नीमच, गूंजा फिटनेस का संदेश, 5.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2024, 3:46 pm
NEWS : हिंदुस्तान जिंक के सखी कार्यक्रम उठोरी अभियान में 90 हजार से अधिक को किया जागरूक, समूह चर्चाओं, रैलियों और स्कूल सत्रों ने घरेलू हिंसा, कन्या भुण हत्या, बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे शामिल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हिंदुस्तान जिंक के सखी प्रोजेक्ट के तहत डेढ़ माह तक संचालित अभियान उठोरी के तहत् समूह चर्चाओं, रैलियों और स्कूल सत्रों ने घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दो पर 90 हजार से अधिक लोगो को जागरूक किया गया। अभियान आगुचा, चंदेरिया, दरीबा, देबारी, कायड, पंतनगर और जावर सहित सभी परिचालन क्षेत्रों में चलाया गया जो कि बुनिदयादी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता को दोहराता है।
इस अभियान में ग्राम ड्राइव, समूह चर्चा, रैलियां और स्कूल सत्र सहित अन्य माध्यमों से घरेलू हिंसा, बाल विवाह, कन्या भू्रण हत्या, असमान शिक्षा के अवसर और बाल यौन शोषण जैसी गंभीर विषयों पर  प्रभावी रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस पहल का एक महत्वपूर्ण पहलू एक समर्पित कैडर की स्थापना है जिसे जेंडर सखी के नाम से जाना जाता है, जिसमें इन महत्वपूर्ण मामलों पर अपने साथियों और व्यापक समुदाय को शिक्षित करने के लिए महिलाएं शामिल हैं।
अभियान के तहत् परिचालन क्षेत्रों के आस पास के विद्यालयों में जेंडर सखियों द्वारा सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श पर प्रशिक्षण और उसके बाद आयोजित सत्र शामिल थे। इसके अतिरिक्त, खेलों में समावेशन पर एक ज्ञानवर्धक सत्र में मैदान के अंदर और बाहर समावेशिता और समान अवसरों को बढ़ावा देने में खेल की परिवर्तनकारी शक्ति पर प्रकाश डाला गया। उठोरी क्षेत्र में नवाचार करने के लिए, कथा मंच, दिल्ली द्वारा समर्थित पांच दिवसीय आवासीय थिएटर कार्यशाला ने तीस सखी महिलाओं को सामाजिक मुद्दों को संबोधित करने के लिए नाटकीय माध्यमों से सशक्त बनाया। इन महिलाओं ने सखी उत्सव कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और एक बड़े मंच पर जागरूकता जगायी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE