नीमच। बुधवार को नीमच के भारत माता चौराहा पर करणी सेना परिवार के पदाधिकारी व सदस्य गण बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री और लोकसभा चुनाव में राजकोट लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम रूपाला के पुतले का दहन किया।
दरअसल बीते दिनों पुरुषोत्तम रूपाला ने राजपूत समाज की महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। जिससे राजपूत समाज और करणी सेना में काफी आक्रोश है। इसी को लेकर भारत माता चौराहा पर करणी सेवा परिवार के सदस्य और पदाधिकारी ने जमकर रूपाला के खिलाफ नारेबाजी की और उनके पुतले का दहन किया।
साथ ही करणी सेन परिवार की मांग है कि भारतीय जनता पार्टी उन पर सख्त कार्रवाई करें उनकी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी को निरस्त करें। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो वे भाजपा का आगामी चुनाव मे बहिष्कार करेंगे।