नीमच। मालवा की वैष्णों देवी महामाया भादवा माता के दर्शन हेतु प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश से श्रद्धालु वर्ष भर यहा दर्शन हेतु माता के दरबार मे आते हैं। माता रानी के यहां मनोकामना है हेतु प्रदेश के मुखिया से लेकर कई आला अधिकारी तथा फिल्मी अभिनेता तथा राजनेता यहां दर्शन करने हेतु आते हैं। यह के पानी का अदभुत चमत्कार है तथा यहां के पानी से नहाने एवम माता रानी के दर्शन मात्र से लकवा ग्रस्त रोगी ठीक हो जाते हैं। चौत्र नवरात्रि दूसरे दिवस ऐसे ही माता रानी के परम भक्त एवम पुलिस अधिकारी जो वर्षों से प्रदेश में कहीं भी सेवा देते हैं लेकिन माता रानीके यहा माथा टेकने एक बार जरूर आते हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल में डीएसपी के पद परसेवा दे रहे अधिकारी जितेंद्र पाठक पैदल यात्रा(नीमचसे) कर माता रानी के दर्शन हेतु जब सपत्नीक पैदल यात्रा कर रहे थे तब यात्रा के दौरान रेवली देवली सहित कई गावो में उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में उनका फूलों से लाद दिया गया तथा माता रानी के जयकारे लगाए गए। इस अवसर पर राम प्रसाद(भैय्या जी)नागदा कानाखेड़ा, दशरथ नागदा अध्यापक काना खेड़ा, डॉ मोहन नागदा वॉइस ऑफ एमपी, लाला नागदा, दुर्गा शंकर नागदा,संजय नागदा, सहित कई युवाओं ने उनका स्वागत किया। जैसा की विदित है कि पुलिस अधिकारी जितेंद्र पाठक पहले भी माता रानी के यहां कई बार पैदल यात्रा कर दर्शन हेतु आ चुके मंदसौर में टी आई के पद पर रहते अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी आप ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ट पुलिस अधिकारी तथा आप नीमच जिले के ही मूल निवासी हैं।