BREAKING NEWS
KHABAR : श्रावण में हाटकेश्वर महादेव की भक्ति में.. <<     खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<     BIG NEWS : सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी,.. <<     तीर्थ नगरी माउंट आबू में 10 दिवसीय दशा माता.. <<     BIG NEWS : वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में 30 में से 29.. <<     KHABAR : सावन की फुहार, हरे परिधान और उत्सव की बहार,.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में.. <<     REPORT : E20 पेट्रोल के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में.. <<     KHABAR : खनियांधाना में भीषण हादसा, खाना बनाते समय.. <<     BIG NEWS : मंदसौर-सुवासरा फोरलेन के लिए 172 करोड़.. <<     KHABAR : उज्जैन की विधि और उत्कर्षा ने रचा इतिहास,.. <<     KHABAR : भगवा ध्वज को गुरु मान मातृशक्ति ने लिया.. <<     NEWS : माउंट आबू में दशा माता का 10 दिवसीय महोत्सव.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री की.. <<     NEWS : श्रावण मास में सनातन धर्म के प्रचार के लिए.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2024, 8:16 pm
KHABAR : सिंगोली में अखंड सुहाग एवं खुशहाली की कामना को लेकर महिलाओं ने किया गणगौर का पूजन, पर्व को लेकर दिखा उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। नगर में गुरूवार को महिलाओं द्वारा सनातन  संस्कृति अनुसार गणगौर पर्व पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने सज-धज कर गणगौर पूजन किया। गणगौर पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखते बन रहा था। महिलाओं ने पति की लंबी आयु सुख समृद्धि के लिए ईसर-गणगौर माता बनाकर पारंपरिक वेशभूषा में पूजन किया। 
सिंगोली सहित अंचल में चौत्र शुक्ल तृतीया पर गणगौर पर्व पर अखंड सुहाग और इच्छित वर की कामना को लेकर महिला और नव युवतियों ने गणगौर पूजन किया। गणगौर पूजन के लिए बुधवार को ही महिलाओं ने सारी तैयारी कर ली थी। महिलाओं ने बेसन, आटा व मैदा के मीठे गुणे बनाकर और मिट्टी से पार्वती की प्रतिमा बनाकर और रंगों से सजाकर एक दिन पहले ही तैयार कर लिया था। कई गली, मोहल्लों में मंदिरों पर गणगौर पूजन किया गया, यहां भी बारी-बारी से एक के बाद एक महिला गणगौर पूजन करती नजर आई। शाम को भी महिलाओं ने गणगौर को पानी पिलाने की रस्म निभाई। पानी पिलाने के दौरान महिलाओं ने देर रात तक पारम्परिक गीतो पर खूब नाच-गाना नहीं किया।

घेवर गुणे का लगाया भोग -
पूजन करने वाली महिलाओं के घरों में गुणे, शक्कर पारे बनाए। हलवाई घेवर बनाकर जिसका गणगौर को भोग लगाया। सुहागिन महिलाएं 8 गुणे और कुंवारी कन्याओं ने 16 गुणे माता को अर्पित किए। महिलाओं ने घेवर का भोग लगाया। गणगौर पूजन के दिन पूरा माहौल गोर-गोर गोमती ईसर पूजे पार्वती जैसे लोकगीतों से गूंज उठा।

अंचल में भी रही गणगौर पर्व की धूम -
पटियाल, जराड़,धोगवा, तुरकिया ,धनगांव, थडोद,फुसरिया, ताल, पीपली खेड़ा, बोहड़ा झांतला ,आदि कस्बों और गांवों में महिलाओं द्वारा महिलाओं का प्रिय और पसंदीदा गणगौर पर्व मनाया गया।  गणगौर के पूजा स्थल गणगौर का पीहर और विसर्जन स्थल ससुराल माना जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE