कुकड़ेश्वर। प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी कुकड़ेश्वर में ब्राह्मण समाज द्वारा गणगौर की झेल निकाली गई। इस झेल में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों द्वारा पारंपरिक वस्त्र पहनकर बैंडबाजे के साथ नाचते झूमते हुई शामिल हुई। शिव पार्वती की भक्ति में लीन होकर शाम को 6 बजे ब्राह्मण मंदिर से गणगौर की झेल प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए बस स्टैंड, मुखर्जी चौक, सदर बाजार, तमोली चौक, रंगरा मोहल्ला, चंपा बाजार, जैन मंदिर, लोहार मोहल्ला, ब्राह्मण मोहल्ला होते हुए अमरेश्वर मंदिर पहुंची। जहां विधिवत रूप से झेल का समापन हुआ।