नीमच। शहर के महाराणा बंगला स्थित अर्चना तिवारी के निवास स्थान पर 16 दिन की गणगौर की स्थापना की गई एवं क्षेत्र मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन बड़ी धूमधाम से गणगौर का पूजन किया गया। इसमें सुहागिन महिलाओं एवं कन्याओं द्वारा गणगौर की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सभी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में गणगौर का पूजन करने आई और गणगौर माता को झाले दिए। इस अवसर पर गणगौर की बिंदोरी निकाली गई। नृसिंह मंदिर से निकली झेल में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान सभी सखियों एवं कुंवारी कन्याओं ने बहुत ही मन से गणगौर का पूजन किया।