BREAKING NEWS
KHABAR : श्रावण में हाटकेश्वर महादेव की भक्ति में.. <<     खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<     BIG NEWS : सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी,.. <<     तीर्थ नगरी माउंट आबू में 10 दिवसीय दशा माता.. <<     BIG NEWS : वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में 30 में से 29.. <<     KHABAR : सावन की फुहार, हरे परिधान और उत्सव की बहार,.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में.. <<     REPORT : E20 पेट्रोल के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में.. <<     KHABAR : खनियांधाना में भीषण हादसा, खाना बनाते समय.. <<     BIG NEWS : मंदसौर-सुवासरा फोरलेन के लिए 172 करोड़.. <<     KHABAR : उज्जैन की विधि और उत्कर्षा ने रचा इतिहास,.. <<     KHABAR : भगवा ध्वज को गुरु मान मातृशक्ति ने लिया.. <<     NEWS : माउंट आबू में दशा माता का 10 दिवसीय महोत्सव.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री की.. <<     NEWS : श्रावण मास में सनातन धर्म के प्रचार के लिए.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2024, 10:36 am
KHABAR : बड़वानी साई पालकी यात्रा रामनवमी महोत्सव व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी की खबर 

Share On:-

बड़वानी। शहर के अंजड़ नाके पर स्थिति श्री साई शनेश्वर सेवा समिति के द्वारा पालकी यात्रा और अन्य आयोजनों को लेकर तैयारियां जोरों पर है। बड़वानी पहुंचे आचार्य पंडित संदीप बर्वे ने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ मंदिर का निरीक्षण कर चर्चा की आचार्य पंडित संदीप बरवे ने बताया कि भगवान शिव का और भगवान राम जी का प्राकट्य श्री साईं शनेश्वर मंदिर संस्थान के द्वारा यह आयोजन होने जा रहा है। भगवान का जो यह दिव्य स्वरुप है। भगवान यहां पर पशुपतिनाथ महादेव जी के रूप में स्थापित होंगे।जिनके 8 मुख है। उन आठ मुखों के साथ यह निमाड़ अंचल का पहला मंदिर है। जहां भगवान पशुपतिनाथ जी विराजमान होने जा रहे हैं। साथ ही भगवान रामचंद्र जी अपने समस्त परिवार समस्त शक्तियों के साथ विराजित होने जा रहे हैं।वही 16 अप्रैल को साई जी कीपालकी यात्रा भी निकाली जायेगी।यात्रा में होने वाले चेचिसो का भी समिति ने निरीक्षण किया है। मूर्तियों का यह जो प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है।


17 अप्रैल को रामनवमी महोत्सव मनाया जाएगा वहीं प्रसादी का वितरण भी होगा इसके बाद 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक तीन दिवसीय प्रांत प्रतिष्ठा महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।इस महोत्सव में सभी भक्त मंदिर आए और भगवान के इस महोत्सव का आनंद लेवे। श्री साई शनेश्वर मंदिर संस्था के जितने भी सदस्य है।ओर सभी समिति सदस्य जरूर पधारे क्योंकि यह भगवान की महा प्रकट उत्सव है। यहां पर भगवान का प्राण प्रतिष्ठा प्रारंभ होना है। आगे उन्होंने बताया कि किसी भी मूर्ति को जब प्राण प्रतिष्ठा कर्म किया जाता है। तो उन्हें नव प्रकार की क्रियो से गुजरा जाता है। इस 3 दिवसीय आयोजन में मूर्तियों को नव क्रिया से गुजर जाएगा। उसके पश्चात भगवान को स्थिर रूप में यहां पर प्रतिष्ठित किया जाएगा। यहां पर आकर आयोजन को लेकर समस्त भक्त व समिति के सदस्य एकत्रित हुए साथ ही आयोजन की रूपरेखा को लेकर तय किया गया है। कि किस प्रकार से आयोजन किया जाना चाहिए और क्या-क्या आवश्यक कार्य होना चाहिए यह आयोजन दिवसीय रहेगा। जिसमें 11 या 21 जोड़े शामिल होंगे और उनके द्वारा यह सारा आयोजन कर्म किया जाएगा। सर्वप्रथम जितने भी हमारे यजमान रहेंगे उन सभी का प्राश्चित विधान होगा शुद्धिकरण होगा और उसी के साथ ही यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE