मनासा। नगर में शुक्रवार को अलग अलग समाज की महिलाओं द्वारा गणगौर पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नगर के अलग अलग मंदिरों से गणगौर चल समारोह निकाला गया। जिसमें मेड़ क्षत्रिय स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा नारसिंह माता मंदिर 4 बजे करीब आकर्षक वेशभूषा धारण कर सिर पर गणगौर रख कर डीजे ढोल के साथ नाचते झूमते चल समारोह निकाला जो नगर के मुख्य मार्गाे से होते हुए बंबई वाली धर्मशाला पंहुच सल्पाहार कर समारोह का समापन किया गया। इसी के साथ माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सुदामापुरी धर्मशाला से प्रारंभ कर द्वारकीपुरी धर्मशाला तो विजयवर्गीय महिला मंडल द्वारा समाज की धर्मशाला से प्रारम्भ कर पुनः समाज की धर्मशाला पर चल समारोह का समापन किया एवं गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा सब्जी मंडी स्थित ब्राह्मण समाज की धर्मशाला से चल समारोह निकाला जो नगर भ्रमण कर पुनः समाज की धर्मशाला पंहुच समापन किया गया।