BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नीट परीक्षा आज, 2000$ परीक्षार्थी.. <<     KHABAR : विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 12वें.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2024, 1:42 pm
KHABAR : आवरी मां के दरबार में सजा खाटू श्याम का दरबार, आधी रात तक अलीषा निनामा ने खाटू नरेश के भजनों की सरिता में डुबोएं रखा श्रद्धालुओं को, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। 18 वें आवरी माता जी के अलौकिक दरबार में रंगमंच पर मेला  समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय विशाल मेले के चौथे दिन शुक्रवार को मनचला ग्रुप एम पी 44 के भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन खाटूश्याम के भजनों की बांधी शमां आधी रात तक  झूमते रहे श्रद्धालु ।  बैमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने मेले में खलल डाली फिर भी मां के भक्तों की अगाध श्रद्धा को पश्चिमी विक्षोभ के चलते रोक नहीं पाया और बड़ी संख्या श्रद्धालुओं का सेलाब उमड़ पड़ा, और खूब जमा मेले और भजन संध्या का रंग । आवरी माता जी के अलौकिक दरबार में सजा हारे के सहारे खाटू श्याम का दरबार ,जली जोत श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां ,खाटू नरेश से सुख समृद्धि और खुशहाली की विनती। 

हारे का सहारा खाटू श्याम भजन संध्या के प्रारंभ में खाटू श्याम भजन गायक प्रदुम्न बैरागी ने गोरी के नंदा गजानन ........... गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ भव्य  खाटू श्याम भजन संध्या का किया आगाज। अर्पित अलबेला ने गुरुदेव की सुन चेला......... गुरु वंदना के साथ भजन संध्या कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। भजन गायक  ने हारे का तू सहारा है सांवरे.........., आया तेरे दर पर दीवाना........., मेने मोहन को बुलाया वो आता होगा ......... आदि भजनों की प्रस्तुति पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। भजन गायक मनीष मनचला ने मारो बेड़ो पार लगा दिजो बजरंग बालाजी........., जोगणिया जगदंबा पधारिए लाज रखियो हमारी.........,। देवास से आई खाटू श्याम भजन गायिका अलीषा निनामा दरबार सांवलिया ऐसे सजो दयालु आपको......भजन की प्रस्तुति जैसे ही दी उपस्थित खाटू श्याम के दिवाने झुम उठे। इसी के साथ.... लेने मेरी सोई हुई आंखों को मेरे श्याम जगा दो.......जैसे ही भजन गाना शुरू किया श्याम प्रेमी और मेला समिति पदाधिकारियों ने जमकर ठुमके लगाते हुए खाटू श्याम के जयकारों से गूंजायमान कर दिया मेला परिसर। देवास से आई भजन गायिका अलीषा निनामा ने अपने भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को अपना कायल बना दिया। अलीषा निनामा ने  जिस दुनिया से नाम हटा दे नसीबा तेरा जाग जाएगा........,दुनिया में देव हजारों है बजरंग बली का क्या कहना......ने देर रात तक श्रद्धालुओं को अपने भजनों की सरिता में बांधे रखा और एक के बाद एक शानदार भजनों की लड़ी लगा दी।आजा मेरे शाम रिंगस के मोड़........, सावरी सलोनी तेरी मीठी मीठी बातें.........,बांस की बांसुरी पे गणों इतरावे.......,मोहन आवो तो सरी.......भजनों की शानदार प्रस्तुति पर आयोजक समिति और उपस्थित श्रद्धालु जमकर नृत्य किया। 

अर्पित अलबेला ने कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम अतिथि के रूप में उपस्थित आवरी माता जी मन्दिर समिति ट्रस्ट अध्यक्ष मनसुख जैन, मेला समिति अध्यक्ष दशरथ माली, सचिव नरेश पाटीदार, राजेश जैन, भोपाल सिंह तोमर, पुजारी कारुलाल मीणा,नागेश्वर जावरिया, भगत मांगरिया, अशोक जैन,महेश चौरड़िया, विश्वास शर्मा, प्रकाश प्रजापत, रामनारायण पाटीदार के द्वारा हारे के सहारे खाटू नरेश के दरबार में प्रतिमा और महामाया आवरी माता जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेला समिति के पदाधिकारियों द्वारा भजन गायकों व अत्याधुनिक वाद्य यंत्र कलाकारों का स्वागत किया गया।

मेले में रंगमंच पर कल रविवार को भव्य भजन संध्या-
आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी के अलौकिक दरबार में मेला समिति द्वारा आयोजित 18 वें विशाल नौ दिवसीय मेले में कल दिवस 14 अप्रैल 2024  रविवार को रंगमंच पर रात्रि 8.30 बजे से राजस्थान निंबाहेड़ा की मालवा मेवाड इवेंट्स के कलाकारों द्वारा सुंदर झांकियों के साथ एक से बढ़कर एक शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। आर्गेनाइजर दीपक शर्मा और मंच संचालक लाला भाई अहिर, भजन गायक भोले शंकर और कमलेश सेन तथा भजन गायिका जय श्री सोलंकी द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसी के साथ कोमेडी किंग मीठू सिंह रावत,शीतल, राधिका और रियाना की जोड़ी मंच पर मनोरंजन से भरपूर कोमेडी प्रस्तुत की जाएगी। मेला समिति अध्यक्ष दशरथ माली ने क्षेत्र की समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया कि निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में मां के दरबार में पहुंचकर मेले का एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आनंद लें और मां के देवी दर्शन कर धर्म लाभ उठाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE