सिवनी। जिले में देर रात तेज बारिश हुई। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगो को गर्मी में राहत महसूस हो रही है। लेकिन किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। क्योंकि खेत में लगी फसलें प्रभावित होने की संभावना भी बढ़ गई है। वैसे तो शुक्रवार को मौसम दिन भर खुला रहा। लेकिन शाम के बाद मौसम ने करवट बदली और देर रात्रि झमाझम बारिश हुई।
सुबह से भी ठंडी हवाएं चल रही है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है की आज भी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन-चार दिनों तक बारिश और हवा का क्रम बने रहने के आसार हैं। धूप निकलने के कारण दिन और रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन अभी भी तपन से काफी राहत है।
बार-बार बदल रहे मौसम के कारण फिलहाल किसान काफी निराश नजर आ रहे हैं। किसान अपना अनाज उपार्जन के लिए केंद्रों पर लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं इस मौसम के कारण लोग भी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। जिले में शनिवार रात्रि कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। तो कहीं तेज हवा के साथ बारिश हुई।
सुबह आसमान में हल्के बादलों की उपस्थिति है। लेकिन इसके बावजूद तेज धूप निकली। दिन और रात के तापमान में बीते दिन के मुकाबले दो डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी द्य देखी गई लेकिन अभी भी पारा अप्रैल के दूसरे सप्ताह के हिसाब से काफी नीचे है।
मौसम विभाग का कहना है कि इन दिनों कई वैदर सिस्टम सक्रिय हैं। जिनके असर से आगामी तीन-चार दिनों तक बारिश का क्रम जारी रह सकता है। इस दौरान तेज हवा- तूफान के साथ ओला-बारिश की आशंका बनी हुई है।
बार-बार बदले रहे मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी नजर आ रहा है। लोग सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। वहीं जिले के गेहूं खरीदी केंद्रों में भी अभी भी आशा के अनुरूप खरीदी नहीं हो रही है। मौसम खुलने के बाद इसमें तेजी आने की संभावना है।
मौसम की बेरुखी से सबसे ज्यादा खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। बीते दिवस जिले के 450 से अधिक गांवों में ओलावृष्टि होने से करीब 150 गांव के किसानों की फसल प्रभावित हुई है। अब किसान अपनी फसल उपार्जन को लेकर चिंतित हैं।
खरीदी केंद्रों में किसानों का गेहूं नहीं तुल पा रहा है। वहीं कल जिले के घंसौर आये मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जिले के किसानों से कहा है की बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का मुआवजा मिलेगा