BREAKING NEWS
KHABAR : श्रावण में हाटकेश्वर महादेव की भक्ति में.. <<     खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<     BIG NEWS : सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी,.. <<     तीर्थ नगरी माउंट आबू में 10 दिवसीय दशा माता.. <<     BIG NEWS : वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में 30 में से 29.. <<     KHABAR : सावन की फुहार, हरे परिधान और उत्सव की बहार,.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में.. <<     REPORT : E20 पेट्रोल के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में.. <<     KHABAR : खनियांधाना में भीषण हादसा, खाना बनाते समय.. <<     BIG NEWS : मंदसौर-सुवासरा फोरलेन के लिए 172 करोड़.. <<     KHABAR : उज्जैन की विधि और उत्कर्षा ने रचा इतिहास,.. <<     KHABAR : भगवा ध्वज को गुरु मान मातृशक्ति ने लिया.. <<     NEWS : माउंट आबू में दशा माता का 10 दिवसीय महोत्सव.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री की.. <<     NEWS : श्रावण मास में सनातन धर्म के प्रचार के लिए.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2024, 5:33 pm
KHABAR : देवी मंदिरों पर महाष्टमी पर होंगे विशेष पूजन-अनुष्ठान, हरसिद्धि मंदिर में दोपहर में शासकीय पूजा, संध्या को हवन, रात में होगें जवारे विसर्जन, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। चौत्र नवरात्रि पर 16 अप्रैल मंगलवार को महाष्टमी का पर्व मनेगा। प्रसिद्ध देवी मंदिरों में विशेष पूजन-अनुष्ठान सम्पन्न होगे। वहीं शक्ति पीठ श्री हरसिद्धि मंदिर में महाअष्टमी पर दोपहर में शासकीय पूजन किया जाएगा। मंदिर में हवन-अनुष्ठान के बाद नवमी तिथि की रात्रि 12 बजे जवारे विसर्जन किए जाएंगे। अष्टमी पूजन के बाद देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए रहेगी।


चौत्र मास की नवरात्रि पर्व के चलते मंगलवार को सुबह घरों में महा अष्टमी का पूजन होगा। इस दिन देवी मंदिरों व घरों में देवी आराधना कर कुल देवी का पूजन किया जाता है। मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजन के बाद हवन और अनुष्ठान का दौर शुरू हो जाता है। प्रसिद्ध शक्ति पीठ माँ हरसिद्धि मंदिर में भी महा अष्टमी पर माता की आराधना करते हुए पूजन अनुष्ठान सम्पन्न होता है। मंदिर के पुजारी राजु गिरि ने बताया कि नवरात्रि पर्व में महा अष्टमी का विशेष महत्व रहता है। यहां पर माता का विशेष पूजन और हवन संधिकाल में होता है। अष्टमी पर प्रांरभ होकर नवमी पर पूर्णाआहुति होती है। महा अष्टमी पर दोपहर 12 बजे शासकीय पूजन होगा। पूजन के बाद संधिकाल में हवन प्रारंभ होगा। कन्या पूजन के पश्चात नवमी की रात 12 बजे जवारे विसर्जन के साथ पूर्णाहुति होगी। मंदिर में दर्शनार्थियों को हवन चलने तक सतत दर्शन होते है। इसी तरह चौबीस खंबा माता मंदिर, चामुण्डा माता मंदिर, गढ़कालिका माता, भूखी माता, बगुलामुखी माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में अष्टमी तिथि पर विशेष पूजन-अनुष्ठान किया जाता है। घरों में अष्टमी पूजन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE