नीमच। रमजान के पाक समापन के बाद मुस्लिम समाज के पावन पर्व ईद पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) की टीम ने इन्द्रा नगर भगवान पुरा वार्ड क्रं, 08 में कल्याण कमलमय समर्थक समिति के जिला अध्यक्ष व वार्ड क्रं. 08 पार्षद दुर्गा शंकर दंशाना के मार्ग दर्शन में मुस्लिम समाज के लोगों के बीच पहुंचकर मिठाई खिला हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जायसवार, जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर दंशाना (पार्षद वार्ड नंबर 08), जिला सहसचिव शफीक कुरैशी, ठाकुर सज्जन सिंह वाघेला, महामंत्री समरथ राठौर, संगठन मंत्री भगवती (रोहित) माली एवं मुस्लिम समाज जन उपस्थित रहे।