BREAKING NEWS
KHABAR : श्रावण में हाटकेश्वर महादेव की भक्ति में.. <<     खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<     BIG NEWS : सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी,.. <<     तीर्थ नगरी माउंट आबू में 10 दिवसीय दशा माता.. <<     BIG NEWS : वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में 30 में से 29.. <<     KHABAR : सावन की फुहार, हरे परिधान और उत्सव की बहार,.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में.. <<     REPORT : E20 पेट्रोल के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में.. <<     KHABAR : खनियांधाना में भीषण हादसा, खाना बनाते समय.. <<     BIG NEWS : मंदसौर-सुवासरा फोरलेन के लिए 172 करोड़.. <<     KHABAR : उज्जैन की विधि और उत्कर्षा ने रचा इतिहास,.. <<     KHABAR : भगवा ध्वज को गुरु मान मातृशक्ति ने लिया.. <<     NEWS : माउंट आबू में दशा माता का 10 दिवसीय महोत्सव.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री की.. <<     NEWS : श्रावण मास में सनातन धर्म के प्रचार के लिए.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2024, 5:57 pm
KHABAR : चीताखेड़ा में बाबा साहब जन्मोत्सव समिति व भीम अनुयाईयों के तत्वावधान में मनाया जाएगा बाबा साहेब का 133 वां जन्मोत्सव, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। बाबा साहेब एक ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने खून की एक बूंद बहाए बिना, भारत के अछूतों को सदियों की गुलामी से सिर्फ 40 साल में आजाद कर दिया। भारतीय संविधान के निर्माता रहे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आगामी दिवस 14 अप्रैल 2024 रविवार को बाबा साहब जन्मोत्सव समिति एवं भीम अनुयाई के तत्वावधान में जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी बाबा साहब जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष पत्रकार भगत मांगरिया ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 133 वें जन्मोत्सव के अवसर पर 14 अप्रैल 2024 रविवार  को  शाम पांच बजे चीता खेड़ा गांव के विभिन्न मार्गों से बैण्ड बाजों एवं ढोल ढमाकों के साथ  बाबा साहेब सर्कल से प्रारंभ होगी जो सदर बाजार,नीम चौक, माणक चौक,शेख मौहल्ला, भटवाड़ा, बस स्टैंड सहित अन्य मांगों से भव्य रैली निकाली जाएगी। ग्राम पंचायत कार्यालय के पास स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होगा वहीं इसी अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरण की जाएगी । बाबा साहेब जन्मोत्सव समिति एवं भीम अनुयायियों ने क्षेत्र के समस्त भीम अनुयायियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE