BREAKING NEWS
KHABAR : श्रावण में हाटकेश्वर महादेव की भक्ति में.. <<     खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<     BIG NEWS : सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी,.. <<     तीर्थ नगरी माउंट आबू में 10 दिवसीय दशा माता.. <<     BIG NEWS : वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में 30 में से 29.. <<     KHABAR : सावन की फुहार, हरे परिधान और उत्सव की बहार,.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में.. <<     REPORT : E20 पेट्रोल के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में.. <<     KHABAR : खनियांधाना में भीषण हादसा, खाना बनाते समय.. <<     BIG NEWS : मंदसौर-सुवासरा फोरलेन के लिए 172 करोड़.. <<     KHABAR : उज्जैन की विधि और उत्कर्षा ने रचा इतिहास,.. <<     KHABAR : भगवा ध्वज को गुरु मान मातृशक्ति ने लिया.. <<     NEWS : माउंट आबू में दशा माता का 10 दिवसीय महोत्सव.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री की.. <<     NEWS : श्रावण मास में सनातन धर्म के प्रचार के लिए.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 12:39 pm
KHABAR : रामनवमी पर निकलेगी प्रभु श्रीराम की दिव्य शोभायात्रा, भगवा रंग और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा नगर, झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र, पढे़ खबर

Share On:-

बालाघाट। 17 अप्रैल को राम जन्मोत्सव को लेकर पूरा नगर जगमगा रहा है। भगवा रंग में रंगे नगर में आंबेडकर चौक में बनी प्रभु श्री राम और राम भक्त हनुमान की विशाल झांकी और काली पुतली चौक पर राम भक्त हनुमान की झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी है। जिसे देखने बड़ी संख्या में नगर वासी पहुंच रहे है।


यह पहला अवसर है कि रामनवमी को पूरा शहर आकर्षक रंग बिरंगी लाईट और भगवा रंग से सजा है। जो देखते ही बनता है, पूरा शहर, रोशनी से जगमगा रहा है। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रीराम मंदिर ट्रस्ट और विहिप की ओर से रामनवमी का पूर्व पूरे जोश और उत्साह से मनाया जा रहा है। जिसके तहत 17 अप्रैल को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।


17 अप्रैल को प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव, रामनवमी पर प्रातः 8 बजे सुंदरकांड पाठ, दोपहर 12 बजे से महाप्रसादी वितरण और शाम 5 बजे से प्रभु श्रीराम की दिव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर सभी सनातन धर्म प्रेमियों से उपस्थिति होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने की अपील श्रीराम मंदिर ट्रस्ट और विहिप के पदाधिकारियों ने की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE