BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर मनासा कृषि उपज मंडी में 7 दिन.. <<     BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<     KHABAR : उम्र 75 साल, आंखों में आंसू और हाथ में.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2024, 5:01 pm
BIG NEWS : बीजेपी-कांग्रेस प्रत्यशियों ने भरा मुहूर्त का परचा, गुप्ता 20 को सीएम और गुर्जर 26 को सचिन पायलट की मौजूदगी में दाखिल करेंगे फिर नामांकन, पढे़ खबर 

Share On:-

मंदसौर। संसदीय क्षेत्र के भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने गुरुवार को शुभ महूर्त में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि औपचारिक नामांकन पत्र दोनों ही प्रत्याशी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अलग से दाखिल करेंगे।


गुरुवार को दशहरे के अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता सुबह भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे, यहां अष्टमुखी महादेव की पूजा-अर्चना के बाद वे कलेक्ट्रेट कार्यालय नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उनके साथ नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनसा विधायक माधव मारू, मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, गरोठ विधायक चंद्र सिंह सिसोदिया सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।


गुप्ता 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में औपचारिक नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मंदसौर शहर में जनसभा और रोड शो भी करेंगे।


कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ने भी शुभ मुहूर्त पर आज नामांकन पत्र दाखिल किया। गुर्जर अब 25 अप्रैल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और सचिन पायलट की मौजूदगी में अपना औपचारिक नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान मंदसौर शहर के गांधी चौराहा पर सचिन पायलट और जीतू पटवारी जनसभा को संबोधित करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE