BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2024, 10:15 am
BIG NEWS : महिला कांग्रेस नीमच का चलो घर-घर अभियान प्रारम्भ, सुधीर गुप्ता की नाकामियों को जनता के समक्ष रखेगी महिला कांग्रेस - अनिल चौरसिया, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। हाथ बदलेगा हालात अब मिलेगा हर युवा को काम-श्रमिकों को पूरा दाम, महिलाओं को प्रतिवर्ष एक लाख रू. सालाना व किसानों को एम.एस.पी. की पूरी ग्यारंटी यही हैं कांग्रेस की न्याय योजना। जिससे हर वर्ग लाभान्वित होगा। नीमच-मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भाई दिलीप सिंह गुर्जर को जिताने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देगा और सांसद सुधीर गुप्ता की नाकामियों को जनता के बीच उजागर करेगा। उक्त विचार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने जिला महिला कांग्रेस नीमच के द्वारा आयोजित घर-घर चलों अभियान के शुभारंभ पर कही। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व संविधान निर्माता भीमराव अंबेड़कर की प्रतिमाओं पर फूल मालाएं अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर ने की। 


कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष व पार्षद योगेश प्रजापति के वार्ड नं. 13 से कांग्रेस की न्याय योजना का श्रीगणेश किया गया। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर और योगेश प्रजापति के नेतृत्व में नारी न्याय योजना के फार्म भरवाये गये। घर-घर दस्तक दी गई और कांग्रेस की न्याय योजना को हर युवा हर गृहिणी और श्रमिकों को समझाया गया और बताया गया कि आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को भी कांग्रेस सरकार बनने पर दोगुना वेतन मिलेगा। हर श्रमिकों को 400/- प्रतिदिन और हर बेरोजगार युवा व महिला को एक लाख रू. सालाना मिलेगा। 


घर-घर दस्तक अभियान में कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बृजेश सक्सेना, बेबी मेहरा, समिदा मिर्जा, उपाध्यक्ष डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा, रमेश कदम, मनोहर अंब, इलियास कुरैशी, जावेद दुर्रानी, राजेन्द्र वर्मा, राकेश सोनकर, भँवरलाल जायसवाल, अमर सिंह जयन्त, तेजसिंह जैन, कमल गोयल आदि साथ थे। सभी कांग्रेस के मित्रों ने सुधीर गुप्ता की नाकामियों को जनता के समक्ष रखा। 


कांग्रेस की ग्यारंटी योजना के फार्म जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, नेता प्रतिपक्ष और पार्षद योगेश प्रजापति, समिदा मिर्जा और बेबी मेहरा ने भरवाये अंत में आभार कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बृजेश सक्सेना ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE