BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2024, 4:54 pm
BIG NEWS : सागर में बोले पटवारी- भाजपा के खाते में निकला काला धन, कांग्रेस प्रत्याशी बुंदेला की नामांकन रैली में नुक्कड़ सभा किया संबोधित, जानिए रोड शो में प्रदेशाध्यक्ष पटवारी क्यों नही हुए शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

सागर। लोकसभा चुनाव के चलते शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी सागर पहुंच गए हैं। वे सागर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा की नामांकन रैली में शामिल हुए। रैली में सागर व विदिशा जिले के पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता शामिल हुए। यहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह समेत अन्य दोपहर 1 बजे सागर पहुंचे। हेलीपैड से कार्यक्रमस्थल बस स्टैंड के पास पहुंचे। जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा मुंह अब भाजपा के नेताओं से ज्यादा चलना चाहिए। बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार, महंगाई कम हुई क्या? घर-घर जाकर सभी कार्यकर्ता लोगों से यह सवाल करें। चायना ने हमारी जमीन पर कब्जा किया है। यह बात उनके मंत्री ने ही स्पष्ट की है।


उन्होंने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि वे कहते थे कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए आएंगे। किसी के खाते में आए क्या? बेरोजगारी, महंगाई कम हुई क्या? उनका कहना था कि कांग्रेस नेता का काला धन बैंक में है। लेकिन अब तक काला धन नहीं आया। एसबीआई की लिस्ट आई तो पता चला कि काला धन भारतीय जनता पार्टी के खाते में था। मोदी जी कहते हैं कि मेरे आगे कोई नहीं, पीछे कोई नहीं। न खाऊंगा और न खाने दूंगा। लेकिन जब एसबीआई की लिस्ट आई तो 500 करोड़ रुपए भाजपा के खाते में निकले। भाजपा यह नहीं बता पाई कि यह पैसा कहां से आया। उनसे पूछा तो कहने लगे कि हमारे ऑफिस के सामने कोई इलेक्टोरल बॉन्ड फेंक गया था।


रोड शो में शामिल नहीं हुए पटवारी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बस स्टैंड पर आयोजित नुक्कड़ सभा में शामिल हुए। उन्होंने सभा को संबोधित किया। जिसके बाद वे सभास्थल से ही वापस हेलीपैड के लिए रवाना हो गए। रोड शो में वे शामिल नहीं हुए और न ही प्रत्याशी का नामांकन जमा कराने निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। हालांकि रोड शो में प्रत्याशी गुड्‌डू राजा और अन्य कांग्रेस के नेता शामिल थे। नामांकन रैली में बड़ी संख्या में अलग-अलग विधानसभाओं के कार्यकर्ता पहुंचे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE