BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर मनासा कृषि उपज मंडी में 7 दिन.. <<     BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<     KHABAR : उम्र 75 साल, आंखों में आंसू और हाथ में.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2024, 7:01 pm
BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर ने मनासा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रो का किया जनसंपर्क, ढोल ढमाको के साथ ग्रामीणो ने किया स्वागत, जगह-जगह बांधे साफे, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने शुक्रवार को मनासा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रो का सघन जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर ने मनासा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रो रूपावास, लोडकिया, नलखेडा, ढाकनी, अचलपुरा, अरनिया माली,  लुमडी, जालीनेर, खेतपालिया, अल्हेड, पिपलिया रावजी, बालांगज, भाटखेडी, पडदा, रावतपुरा, नवलपुरा, खेडली, कंजार्डा, बरखेडा, चौकडी, बख्तूनी, धाकडखेडी आदी ग्रामो में जनसंपर्क करते हुये आमजन से आर्शिवाद लिया। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सोमिल नाहटा, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सीपी पालिवाल, वरिष्ठ नेता मंगेश सिंघई, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश धनगर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सोनी, मंगल पाटीदार, वरिष्ठ नेता कैलाश राठौर, जिला कांग्रेस महामंत्री मनोहर सोनी, लोकसभा मिडीया प्रभारी एवं प्रवक्ता सुरेश भाटी सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उनके साथ थे।


गुर्जर ने ग्राम नलखेडा में चौपाल बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस का हाथ गरिबो के साथ रहा है।  डॉ मनमोहनसिंह की सरकार के समय मनरेगा योजना ने ग्रामीण क्षेत्रो के विकास में अहम योगदान दिया है। गुर्जर ने कहा कि अगर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार केन्द्र में बनती है तो परिवार की वरिष्ठ महिला को एक लाख रूपया महिला देगे, परिवार की अन्य महिलाओ को साढे आठ हजार रूपया प्रतिमाह मिलेगा। उन्होनें सांसद सुधीर गुप्ता पर आरोप लगाते हुये कहा कि उन्होने पिछले दस सालो में ग्रामीण क्षेत्रो की कोई सुध नही ली। नीमच जिले के साथ ही मनासा विधानसभा के साथ सांसद महोदय ने सौतेला व्यवहार किया है। अगर आपका आर्शिवाद मुझे मिलता है तो मै सीपीएस पध्दति को समाप्त करवारूंगा। किसानो को नये दस आरी के अफीम पट्टे दिलवाये जायेगे। आप सभी के सुख दुख में परिवार के सदस्य के रूप में सदैव साथ खडा रहूंगा


एनडीपीसी एक्ट की खामियो के कारण अनेक निर्दाेष जेला में, सुधार के लिये कोशिश होगी
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की नितियो में खामियो का परिणाम संसदीय क्षेत्र के नागरिक भोग रहे है। अनेक निर्दाेष किसान और युवा बिना ठोस कारणो के जेलो में बंद है। उन्होने धारा 8/29 की धारा में सुधार का भरोसा दिलाते हुये कहा कि अगर आपका आर्शिवाद मुझे मिला तो केन्द्र और प्रदेश सरकार पर दबाव बनाकर इस धारा में सुधार करवारूंगा जिससे निर्दाेष नागरिको का जीवन बर्बाद नही हो।


इस दौरान चौपाल बैठको को नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सोमिल नाहटा, वरिष्ठ नेता मंगेश सिंघई, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश धनगर, कार्यकारी अध्यक्ष सीपी पालिवाल, जिला कांग्रेस महामंत्री मनोहर सोनी, कैलाश राठौर आदी ने भी संबोधित किया।


ढोल ढमाको के साथ ग्रामीणो ने किया स्वागत, जगह-जगह बांधे साफे
मनासा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रो में आगमन पर कांग्रेसजनो एवं ग्रामीणो द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर का आत्मीय भाव से स्वागत किया। आगमन पर विभिन्न स्थानो पर उनका साफा बांधकर एवं श्रीफल भेंटकर अपना समर्थन व्यक्त किया। पुरे दौरे के दौरान विभिन्न स्थानो पर विवाह समारोह के दौरान भी उन्होनें वर वधुओ को आर्शिवाद देते हुये कांग्रेस द्वारा जारी न्याय पत्र की उल्लेखनीय योजनाओ से अवगत कराया।


20 अप्रेल को कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर जावद विधानसभा क्षेत्र में
मंदसौर/नीमच। लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर 20 अप्रेल शनिवार को नीमच जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र का सघन जनसंपर्क करेगे। इस दौरान उनके साथ जावद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे समंदर पटेल सहित क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण सहि वरिष्ठ नेतागण उनके साथ रहेगे।


लोकसभा मिडीया प्रभारी एवं प्रवक्ता सुरेश भाटी, नीमच जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर सुबह 9 बजे उमर, 9.30 बजे जेतलिया, 10 बजे अथवा, 10.30 बजे ताल, 11 बजे परलई, 11.30 बजे कोज्या, दोपहर 12 बजे कछाला, 12.30 बजे सिंगोली, 1.30 बजे फुसरिया, 2 बजे बडी, 2.30 बजे धनगांव, 3 बजे थडोद, 3.30 बजे झांतला, 4 बजे कदवासा, 4.30 बजे धारडी, 5 बजे महपुरा पूरण, 5.30 बजे बिलखण्डा, 6 बजे कंुवर की खेडी, 6.30 बजे ढाबला कला, 7 बजे कांकरिया तलाई, 7.30 बजे मानपुरा, रात्री 8 बजे बोरदिया में जनसंपर्क करेगे।


अतः समस्त मोर्चा, विभागो, प्रकोष्ठो के पदाधिकारियो, मंडलम, सेक्टर के पदाधिकारियो के साथ ही आम कांग्रेसजनो से सादर अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में जावद क्षेत्र में आगमन पर गुर्जर का आत्मीय भाव से अभिनंदन करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE