BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर मनासा कृषि उपज मंडी में 7 दिन.. <<     BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<     KHABAR : उम्र 75 साल, आंखों में आंसू और हाथ में.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2024, 11:52 am
BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया, प्रचार-प्रसार के लिए पहुंचे लोगों से मिले, बाजार मे लस्सी, मिठाई और चने खाते आमजनों से की चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने शिवपुरी पहुंचते ही अपने पिता के लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। दरअसल, आज शनिवार 20 अप्रैल से महाआर्यमन सिंधिया अपने पिता के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।

 

वह अगली 5 मई तक गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के तीनों जिले शिवपुरी, गुना और अशोक नगर में रहेंगे। इसके लिए सिंधिया में बेटे शुक्रवार की रात शिवपुरी पहुंचे लेकिन उन्होंने शिवपुरी पहुंचते ही वह शिवपुरी के बाजारों में पहुंच गए। जहां उन्होंने लोगों से चर्चा भी की।


बता दें कि महाआर्यमन सिंधिया ने बाजार में भ्रमण के दौरान मिठाई की दुकान पर लस्सी के साथ मिठाई का भी लुफ्त उठाया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से चर्चा करते हुए चने का भी स्वाद चखा। बता दें कि महाआर्यमन सिंधिया आज से क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने बाले है। तय कार्यक्रम के मुताबिक महाआर्यमन शनिवार की सुबह से अपने पिता के प्रचार-प्रसार में जुट जाएंगे।


महाआर्यम सिंधिया शिवपुरी विधानसभा के छिरवाहा, आसपुर, दूल्हई, गंगोरा, नोहरी खुर्द, बड़ागांव, शिवपुरी शहर के लुधावली वार्ड- 15-16, हंस बिल्डिंग चौक से वार्ड क्रमांक 4,6,7 में जनसंपर्क करेंगे। इसकी बाद वह रात्रि विश्राम बॉम्बे कोठी पर करेंगे।


21 अप्रैल रविवार की सुबह से महाआर्यमन एक बार फिर प्रचार-प्रसार के लिए निकलेंगे। रविवार को महाआर्यमन सिंधिया कोलारस विधानसभा डेहरवारा, पूरनखेड़ी, रिजौदा, भाटी, बूढ़ाडोंगर, तिलातिली, अटलपुर गांव में प्रचार-प्रसार करेंगे। यहां से महाआर्यमन सिंधिया गुना के लिए प्रस्थान करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE