BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2024, 12:39 pm
BIG REPORT : इंदौर में दलबदल पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, पूर्व विधायक बोले-8 हजार कार्यकर्ता भाजपा में आएंगे, कांग्रेस का जवाब- जो गए, वे वापस आने वाले हैं, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। 25 अप्रैल को इंदौर में नामांकन का आखिरी दिन है, इसी दिन बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी अपना नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। भाजपा ने दावा किया है कि इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को पार्टी में शामिल कराया जाएगा। संख्या आठ हजार बताई है। इधर, कांग्रेस ने इसे खोखला दावा बताया है।


इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि इंदौर-1 और देपालपुर के 8 से 10 हजार कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता 25 अप्रैल को सीएम की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल होंगे। वर्तमान पार्षद, हारे हुए पार्षद सहित अन्य कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं। हालांकि, बीजेपी इंदौर महानगर अध्यक्ष गौरव रणदीव ने बताया 5 हजार से ज्यादा कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल होंगे। कार्यक्रम इंदौर की विधानसभा क्रमांक-1 स्थित दलाल बाग में होगा। बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष अर्चना सोनी और कार्यकर्ता रजनी शुक्ला ने भी बीजेपी की सदस्यता ली थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE