BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2024, 2:57 pm
BIG NEWS : मेवाड़ में बुलडोजर बाबा की दहाड़, बीजेपी प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में निम्बाहेड़ा में की बड़ी सभा, कांग्रेस पर जमकर बरसे, मतदाताओं से किया ये आव्हान, पढ़े खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ। कांग्रेस सांप्रदायिक और जातिगत आधार पर आपस में लड़ाने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी है। कांग्रेस आतंकवादियों को खिलाती है। 
यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निंबाहेड़ा में शेखावत सर्किल पर आयोजित एक आमसभा में कहीं। इस दौरान योगी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस कहती हैं कि राम पैदा ही नहीं हुए। कांग्रेस विकास में भागीदार नहीं बन सकती। मैं भगवान राम की नगरी से मेवाड़ की भूमि पर आप लोगों से अपील करता हूं कि अब की बार 400 पार। योगी ने कहा कि देश की आवाज है कि फिर एक बार नरेंद्र मोदी देश की बागडोर संभाले। उन्होंने चित्तौड़ संसदीय क्षेत्र से सीपी जोशी को जिताने की अपील की। 
बताते चलें कि चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र के निम्बाहेड़ा में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में एक विशाल रोड शो करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। वे करीब एक घंटा निंबाहेड़ा में रहे। योगी आदित्यनाथ का रोड शो निंबाहेड़ा के माल गोदाम रोड से प्रारंभ हुआ। रोड शो के दौरान रथ में उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व़ लोकसभा प्रत्याशी सीपी जोशी और निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी मौजूद रहे। 
आदित्यनाथ योगी का रोड शो पुराना हॉस्पिटल, पंचोली चौराहा, चंदन चौक होता हुआ बस स्टैंड स्थित शेखावत सर्कल पहुंचा। रोड शो के दौरान जगह-जगह योगी का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और निंबाहेड़ा के नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत मंच सजाए गए। होर्डिंग बैनर और भाजपा की झंडियो से शहर को पाट दिया गया। जेसीबी मकानो की छत से और सड़कों पर आकर लोगों ने पुष्प वर्षा की। ढोल मंजीरे, चंग पार्टी और कालबेलिया नृत्य कर स्वागत किया गया।दो बजे योगी आदित्यनाथ आम सभा को संबोधित करने के बाद निंबाहेड़ा से प्रस्थान कर गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE