BREAKING NEWS
BIG NEWS : खाकी ने किया उंकारलाल हत्याकांड का.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का जनजागरण अभियान.. <<     KHABAR : नवोदय में चयनित हुई दीक्षा धाकड़, सरस्वती.. <<     KHABAR : मानसून से पहले मनासा अलर्ट- सीएमओ ने.. <<     KHABAR : आज निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे रामराज कनावत (पूर्व सरपंच),.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और मकर राशि को मिलेगा धन लाभ, पढ़े.. <<     KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2024, 3:20 pm
BIG REPORT : मध्यप्रदेश अब घोटालों का प्रदेश बन गया, पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- यहां न तो युवाओं को रोजगार मिला, न ही किसानों को उनका हक, पढे़ खबर

Share On:-

हरदा। जिले की खिरकिया तहसील के ग्राम मोरगढ़ी में पूर्व ब्ड कमलनाथ ने बैतूल-हरदा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर यहां से कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को जीत मिलती है। यहां छिंदवाड़ा की तर्ज पर ही विकास काम किए जाएंगे।


पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में मध्यप्रदेश घोटालों का प्रदेश बन गया है। यहां न तो युवाओं को रोजगार मिला है। न किसानों को उनका हक मिल पाया है।


वही महिलाओं पर प्रदेश में अत्याचार बढ़ गए है। मध्य प्रदेश आज बेरोजगारी में नंबर वन है। उन्होंने कहा भाजपा धर्म को राजनीति से जोड़ती है। जबकि धर्म आचार विचार का विषय है।


बीजेपी राम मंदिर पर राजनीति कर रही है
उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनाया है। जबकि भाजपा अयोध्या में बने राम मंदिर पर राजनीति कर रही है। राम मंदिर पर किसी एक का पट्टा नही है।राम मंदिर का निर्माण देश के आम लोगो के सहयोग से बना है। वो हम सभी का है। उन्होंने कहा- पिछले 28 सालों से आपने एक ऐसे सांसद को चुना है।


जिसने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किए है और न ही उन्हें कोई जानता है। जबकि चालीस सालों से सांसद रहते उन्होंने छिंदवाड़ा का सर्वांगीण विकास किया है। लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए है।उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से झूठे वादे कर सरकार बनाती है। जनता की ओर से चुनी गई हमारी सरकार को भाजपा ने खरीद फरोख्त कर गिराने का काम किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE