BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 10:29 am
BIG NEWS : एमपी में 18 दिन में मोदी का छठवां दौरा, आज मुरैना में चुनावी सभा, 2 लाख वर्गफीट में 70 हजार कुर्सियां लगेंगी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर कई दिग्गज रहेगें मौजुद, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे दिन आज मध्यप्रदेश आ रहे हैं। मोदी मुरैना के पुलिस परेड ग्राउंड में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में सभा करेंगे। अप्रैल महीने में 18 दिनों में पीएम का यह एमपी में छठवां दौरा है।


मोदी गुरुवार सुबह विमान से 11ः 20 पर पांचवीं बटालियन आएंगे। यहां से कार से सभास्थल पुलिस परेड ग्राउंड जाएंगे। सभा के लिए 2 लाख वर्गफीट में टेंट लगाया गया है। इसमें 70 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।


उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर समेत मंत्री व नेता मौजूद रहेंगे। इससे पहले, बुधवार को पीएम ने सागर और हरदा में चुनावी सभा की थी। भोपाल में रोड शो भी किया था।


1700 पुलिस बल रहेगा तैनात
पीएम की सुरक्षा के लिए करीब अफसरों समेत 1700 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके लिए मंडला, बालाघाट, जबलपुर, पांचवीं बटालियन मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर से भी पुलिस बल बुलाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE