BREAKING NEWS
MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 1:38 pm
BIG NEWS : नामांकन का आखिरी दिन, आज नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर जमा कराएंगे फॉर्म, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

नीमच। मालवा में लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। देश की दोनों ही बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में सियासी जाजम को बिछाना भी शुरू कर दिया है। अब इन प्रत्याशियों के समर्थन में स्टार प्रचारकों की एंट्री भी हो गई है। एक ओर जहां मालवा के मंदसौर में बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी सभा की थी। वहीं अब नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर के समर्थन में भी राजस्थान सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट व पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी आज गुरूवार को मंदसौर आ रहे हैं। 

कांग्रेस नामांकन रैली में करेगी शक्ति प्रदर्शन
नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर आज 25 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा व अरुण यादव भी मौजूद रहेंगे। नामांकन रैली के माध्यम से कांग्रेस मतदान से पहले शक्ति प्रदर्शन करेगी। नामांकन जमा कराने के बाद गांधी चौराहा पर आमसभा का आयोजन होगा। 

हेलीकॉप्टर से आएंगे मंदसौर- 
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ अन्य कांग्रेस नेता हेलीकॉप्टर द्वारा उज्जैन से दोपहर प्रस्थान कर दोपहर में मंदसौर पहुंचेंगे। यहां नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद गांधी चौराहा पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे हवाई मार्ग से सोनकच्छ के लिए रवाना होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE