BREAKING NEWS
BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<     KHABAR : रात टहलने निकला अधेड़, सुबह रेलवे पटरी पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 11:33 am
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 07 को मनासा में, रोड शो के बाद कारगिल चौराहे पर करेंगे सभा को सम्बोधित, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा। मनासा विधानसभा क्षेत्र में, भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 7 मई 2024 को नगर में रोड शो एवं रथ सभा को सम्बोधित करेंगे। 
उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुवे मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिनांक 07 मई को शाम 5 बजे मनासा कॉलेज के पीछे बनाये गये हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे, एवं वहां से वाहनों के काफिले के साथ मनासा नगर में रामपुरा नाके पर पहुँचेगे, जहां से रोड शो के लिए रथ तैयार रहेगा, और मुख्यमंत्री डॉ यादव का रोड शो रामपुरा नाका वार्ड नंबर 2 से प्रारम्भ होगा। जो सोमनाथ मंदिर, बद्रीनारायण मंदिर, गाँधी चौक, सदर बाजार, अल्हेड़ दरवाजा, सरकारी हॉस्पिटल, बस स्टेण्ड होते हुवे कारगिल चौराहे पर पहुंचेगा।  
कारगिल चौराहे पर होगी रथ सभा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रोड शो नगर भ्रमण करने के बाद, कारगिल चौराहे पर सभा में परिवर्तित हो जाएगा। सम्भवत पहली बार नगर के बिच में से होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री का रोड शो होगा। ज्ञात हो की आने वाली 13 मई को जावरा-मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के सांसद उम्मीदवार हेतु मतदान होना हैं और इस क्षेत्र से भाजपा ने तीसरी बार हैट्रिक बनाने के लिए, पुनः सुधीर गुप्ता को ही अपना उम्मीदवार बनाया हैं। ऐसे में भाजपा किसी भी प्रकार से कोई कसर बाकि नहीं रखना चाहती, और शायद यहीं कारण हैं की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रोड शो एवं रथ सभा का आयोजन हो रहा हैं। रथ सभा के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, जावरा विधायक राजेंद्र पांडे, गरोठ विधायक चन्दर सिंह सिसोदिया, नीमच एवं मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, और नानालाल अटोलिया आदि उपस्थित रहेगें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE